फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sixth phase nomination completed

छठे चरण का नामांकन पूरा, 459 प्रत्याशी मैदान में

Fri, 25 Apr 2014 08:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 25 Apr 2014 08:36 AM IST
विज्ञापन
sixth phase nomination completed

प्रदेश में छठे चरण की 18 लोकसभा सीटों के लिए गुरुवार को 151 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। गुरुवार को नामांकन का अंतिम दिन था।

विज्ञापन


भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने वाराणसी सीट से नामांकन दाखिल किया। बांसगांव से भाजपा उम्मीदवार कमलेश पासवान और डुमरियागंज से आप के प्रत्याशी बदरे आलम ने भी पर्चा भरा।

शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 28 अप्रैल को नाम वापसी का अंतिम दिन है।

कुल 459 प्रत्याशी हैं मैदान में

sixth phase nomination completed

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने बताया कि नामांकन के अंतिम दिन डुमरियागंज से छह, महाराजगंज से पांच, गोरखपुर से तीन, कुशीनगर से चार, देवरिया से नौ, बांसगांव से पांच, लालगंज से पांच पर्चे दाखिल किये गए।

वहीं आजमगढ़ से 10, घोसी से 12, सलेमपुर से तीन, बलिया से सात, जौनपुर से आठ, मछलीशहर से 10, गाजीपुर से सात, चंदौली से छह, वाराणसी से 38, मिर्जापुर से 10 व राबर्ट्सगंज से तीन नेताओं ने पर्चे दाखिल किए।

वाराणसी में अब तक 78 प्रत्याशी डट चुके हैं। अगर सभी 18 सीटों को देखा जाए तो कुल 459 प्रत्याशी मैदान में आ गए हैं। गोरखपुर से बसपा प्रत्याशी सदल प्रसाद ने भी गुरुवार को ही पर्चा भरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी का नामांकन

sixth phase nomination completed

आज नामांकन दाखिल हो जाने के बाद भले ही 459 प्रत्याशी मैदान में हों लेकिन सर्वाधिक चर्चित मोदी का नामांकन रहा।

मोदी के नामांकन के लिए खास इंतजाम किये गए थे। वाराणसी में उनकी सुरक्षा के लिए हाई अलर्ट जारी कर दिया गया था।

मोदी ने वाराणसी में रोड शो भी किया। जिसमें उन्हें भारी जनसमर्थन मिला। इस दौरान मोदी ने मी‌डिया से बात भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed