मात्र 15 रुपये के लिए कर दी दलित दंपति की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के गांव लखनीपुर में बृहस्पतिवार को एक दुकानदार ने उधारी के महज 15 रुपये नहीं मिलने पर एक दलित दंपति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। आक्रोशित लोगों ने आरोपी को घर में परिवार सहित जिंदा जलाने और जाम लगाने की कोशिश की।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मौजूद भीड़ को समझाने के बाद घर का दरवाजा तोड़कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उससे हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की। मृतक के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सरकार ने पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपयो की सहायता देने की घोषणा की है। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव लखनीपुर का रहने वाला दलित भारत नागर (45) और उसकी पत्नी ममता (40) खेतों में मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। कुछ दिनों पहले उन्होंने गांव में परचून की दुकान चलाने वाले अशोक मिश्रा से करीब 15 रुपये का सौदा उधार लिया था।
गुरुवार सुबह पति-पत्नी धान की रोपाई करने खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अशोक के समीप स्थित एक दुकान से बिस्कुट का पैकेट खरीदा। दुकानदार ने दोनों को रोका और उधारी के 15 रुपये मांगे। इसी बात पर दंपति और दुकानदार के बीच विवाद हो गया।
उधारी के रुपये का विवाद था। उसके बाद ही अशोक ने दंपति की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद हो गई है। कुछ लोगों ने घटना के बाद माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी। उन्हें टारगेट कर लिया गया है। - देवरंजन वर्मा, एसपी मैनपुरी