फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shelter homes land now in conflict, scheme stopped in many cities

विवादों में उलझी आश्रय घरों के लिए चिह्नित भूमि, कई शहरों में अटकी योजना

Wed, 07 Aug 2019 08:20 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 07 Aug 2019 08:20 PM IST
विज्ञापन
shelter homes land now in conflict, scheme stopped in many cities
homes - फोटो : File Photo
लखनऊ शहरों में बेघरों के लिए बनने वाले आश्रय घरों (शेल्टर होम) के लिए चिह्नित भूमि विवादों में उलझने से इनका निर्माण अटक गया है। हालात ये हैं कि वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, अयोध्या जैसे बड़े शहरों में जमीन की तलाश पूरी नहीं हो पाई वहीं, कानपुर नगर, बरेली और मुरादाबाद की प्रगति काफी खराब है। अब निदेशक सूडा उमेश प्रताप सिंह ने परियोजना अधिकारियों को 15 दिन में जमीन तलाश कर भूमि आवंटन करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने शहरी बेघरों के लिए आश्रय योजना शुरू की थी। यूपी में योजना के क्रियान्वयन के लिए राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) को नोडल एजेंसी बनाया गया है, लेकिन जमीन नहीं मिलने से योजना आगे नहीं बढ़ पा रही है। इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट नाराजगी भी जता चुका है। पिछले दिनों हुई समीक्षा में पता चला कि बड़े शहरों में अफसर जमीन उपलब्ध कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन


सूडा की ओर से कराए गए थर्ड पार्टी सर्वेक्षण में वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, अयोध्या समेत कई बड़े शहरों में भूमि चिह्नित करने से संबंधित सूचना ही नहीं भेजी जा रही है। इसी तरह कानपुर नगर, बरेली व मुरादाबाद में जमीन चिह्नित करने के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति ही की गई है। इस वित्तीय वर्ष में कई शहरों में 113 नये आश्रय घर बनाने का लक्ष्य है, लेकिन वित्तीय वर्ष के करीब 5 महीने बीतने के बाद भी अधिकारी एक भी शहर में जमीन उपलब्ध नहीं करा पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

32 जिलों में चल रहा विवाद 

मिर्जापुर, ललितपुर, कीरतपुर (बिजनौर) आजमगढ़, अमरोहा, जौनपुर समेत करीब 32 जिलों में चिह्नित जमीनों को लेकर विवाद है। सुप्रीम कोर्ट के नाराजगी जताने पर निदेशक ने अधिकारियों को विवादों सुलझाकर काम शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed