फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sexually exploited on the pretext of marriage, forced to undergo abortion four times

Lucknow News: शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, चार बार कराया गर्भपात

Tue, 10 Mar 2026 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 10 Mar 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Sexually exploited on the pretext of marriage, forced to undergo abortion four times
बिजनौर। आशियाना थाने में सोमवार को महिला ने युवक पर प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक शोषण करने और चार बार गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही आरोपी के माता-पिता पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि आलमबाग निवासी महिला का आरोप है पांच वर्ष पूर्व उसका पति से विवाद हो गया था। पति ने पीटकर उसे घर से भगा दिया था। इसके बाद वह बुटीक का काम करने लगी। इस दौरान अप्रैल 2023 में कपड़े के शोरूम में नौकरी दिलवाने के नाम पर उसकी मुलाकात आलमबाग कैलाशपुरी निवासी विनय कुमार गुप्ता से हुई।
विज्ञापन

आरोप है कि विनय ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। गर्भवती होने पर चार बार गर्भपात कराया। इसी बीच आरोपी के माता-पिता ने रायबरेली में उसकी शादी तय कर दी। इसकी जानकारी होने पर पीड़िता ने आपत्ति की तो आरोपी और उसके पिता राजनारायण, माता रामलली ने शादी से इन्कार कर दिया। यही नहीं, जान से मारने की धमकी भी दी। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed