बैडमिंटन अकादमी के पूर्व सचिव व बेटे पर यौनशोषण का केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बैडमिंटन अकादमी के पूर्व सचिव डॉ. विजय सिन्हा और उनके बेटे पूर्व कार्यकारी सचिव निशांत सिन्हा समेत तीन लोगों के खिलाफ नाबालिग खिलाड़ियों को बंधक बनाकर यौनशोषण का आरोप लगा है।
इस मामले में गोमतीनगर थाने में तीनों के खिलाफ यौन शोषण, रेप की कोशिश और उगाही की धारा में केस दर्ज किया गया है। एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि केस अकादमी के ही मुख्य सुरक्षा अधिकारी जंग बहादुर सिंह ने ही दर्ज कराया है। मामले की जांच की जा रही है। एफआईआर में विजय, निशांत के अलावा करन श्रीवास्तव का नाम है।
रिटायर्ड जज की कमेटी में सही मिले थे आरोप
एसएसपी ने बताया कि रिवर बैंक कॉलोनी निवासी निशांत व उसके पिता विजय के खिलाफ अकादमी की बालिकाओं ने शारीरिक मानसिक शोषण का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में गठित जांच आयोग में ये आरोप सही पाए गए थे।
आयोग ने 23 जनवरी को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। इसमें चार किशोरियों की शिकायत का हवाला भी दिया गया था। रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि पिता-पुत्र ने खिलाड़ियों से विभिन्न उद्देश्यों के लिए एनओसी दिलाने के नाम पर रुपयों की मांग की।
अकादमी छोड़ने की कोशिश पर बंधक बनाया
आयोग की जांच में एक पीड़ित खिलाड़ी ने बताया था कि उसने व भाई ने एक साथ अकादमी में एडमिशन लिया था। भाई को अकादमी छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया गया। निशांत ने उसे फ्री ट्रेनिंग का लालच दिया। अभिभावकों ने मना किया। तब निशांत ने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया।
इसके बाद निशांत ने अकादमी के सभी लोगों को उक्त खिलाड़ी के साथ प्रैक्टिस करने से मना कर दिया। मजबूर होने किशोरी ने अकादमी छोड़ने की कोशिश की तो निशांत ने उसे बंधक बना लिया। धमकियां दीं।
आपत्तिजनक तस्वीरें खींच करते थे ब्लैक
पश्चिम बंगाल की एक किशोरी शार्ट टर्म कोचिंग के लिए अकादमी आई थी। उसके साथ भी ऐसा ही व्यवहार किया गया। एक खिलाड़ी ने आरोप लगाया कि निशांत ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेल किया और शारीरिक शोषण का दबाव बनाया। इसके चलते उसने अकादमी छोड़ दिया।
वेरीफिकेशन के लिए मांगे दो लाख रुपये
स्पोर्ट्स कोटे के तहत रेलवे में नियुक्ति के संबंध में खिलाड़ी आकाश कुमार के वेरीफिकेशन फार्म पर सचिव डॉ. विजय सिन्हा के हस्ताक्षर कराने के लिए दो लाख रुपये रिश्वत मांगी गई। रुपये न देने पर फार्म वेरीफाई नहीं किया तो आकाश ने शिकायत दर्ज कराई थी।
एक अन्य खिलाड़ी अंकित पटेल से 50000 रुपये मांगे गए। खिलाड़ी रजत शर्मा से भी कई बहानों से रुपये लिए गए। फीस के नाम पर जो रुपये लिए गए उसे अकादमी के खातों में जमा नहीं कराया गया।
सहारनपुर के खिलाड़ी कपिल चौधरी ने अकादमी में रात में लड़कियां बुलाए जाने का आरोप लगाया था।