{"_id":"5e4f69c48ebc3ef27a45007b","slug":"sexual-assault-with-minor-girl-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः महिला सफाईकर्मी की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊः महिला सफाईकर्मी की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, एक गिरफ्तार
Fri, 21 Feb 2020 11:15 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 21 Feb 2020 11:15 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ में आशियाना थानाक्षेत्र के एक निजी अस्पताल की महिला सफाई कर्मचारी की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात अस्पताल में तैनात कर्मचारी ने की। नाबालिग को गर्भ ठहर गया तो आरोपी ने शादी का झांसा दिया और डॉक्टर से मिलकर गर्भपात करा दिया। बाद में आरोपी ने शादी से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
पीड़िता ने आशियाना थाने में तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक आशियाना संजय राय के मुताबिक, थाना क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग किशोरी की मां रत्न खंड स्थित एक निजी अस्पताल में सफईकर्मी है। कभी-कभी मां की जगह किशोरी अस्पताल में साफ -सफाई के लिए जाया करती थी।
विज्ञापन
इस दौरान उसकी दोस्ती डॉक्टर के यहां काम करने वाले आरोपी अयोध्या निवासी अवधेश यादव पुत्र भगीरथ यादव से हो गई। अवधेश ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। गर्भ ठहरने पर किशोरी ने शादी करने को कहा तो आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन
परिजनों की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, किशोरी के परिजनों ने अस्पताल के मालिक डॉ. एमके यादव पर धोखे से गर्भपात कराने का आरोप लगाया है।