फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   serial killer saleem's shooter ran away from police custody.

पेशी पर आया सीरियल किलर का शूटर पुलिस कस्टडी से फरार, दरोगा पर गिरी गाज, हिरासत में

Wed, 09 Aug 2017 11:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 09 Aug 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
serial killer saleem's shooter ran away from police custody.

लखनऊ के अमीनाबाद इलाके में चार साल पहले छावनी परिषद के पूर्व पार्षद पप्पू पांडेय की दिनदहाड़े हत्या करने वाला सीरियल किलर सलीम का शूटर सुनील शर्मा बुधवार दोपहर पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। उसे हरदोई जेल से एडीजे-प्रथम की कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। वहां दरोगा को चकमा देकर भाग निकला।

विज्ञापन


हरदोई से तीन अन्य मुल्जिमों को साथ लेकर आए सिपाहियों ने दरोगा की भूमिका पर संदेह जताया है। वजीरगंज पुलिस ने एक सिपाही की तरफ से केस दर्ज करके दरोगा को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


एसओ वजीरगंज पंकज कुमार सिंह ने बताया कि छावनी परिषद के पूर्व पार्षद श्याम नारायण उर्फ पप्पू पांडेय की 29 सितंबर 13 की शाम अमीनाबाद में सरेराह हत्या और पीछा कर रहे चौकी इंचार्ज सुभाष सिंह पर फायरिंग के आरोप में हरदोई जेल में बंद सुनील शर्मा की बुधवार को एडीजे-प्रथम की कोर्ट में पेशी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके अलावा चोरी के आरोप में हरदोई जेल में बंद इरफान, बबलू व भूरा की भी संबंधित कोर्ट में पेशी थी। हरदोई से दरोगा (एचसीपी) गोविंद बिहारी शुक्ला, कांस्टेबल अक्षय कुमार, सतीश कुमार व शोभित कुमार की टीम सरकारी गाड़ी टाटा-207 से चारों मुल्जिमों को हरदोई जेल से लेकर रवाना हुई। दरोगा ने तीनों सिपाहियों से अन्य तीनों मुल्जिमों की पेशी कराने को कहा और खुद सुनील शर्मा को लेकर कोर्ट की तरफ चला गया।


उसका कहना है कि पेशी से पहले सुनील शर्मा ने अपने वकील से बातचीत की। दोपहर 3:45 बजे पेशी के लिए तलब किए जाने पर दरोगा पत्रावली देख रहा था कि सुनील चकमा देकर भाग निकला। कोर्ट परिसर में तलाश करने के बाद गोविंद बिहारी ने गाड़ी के पास पहुंचकर सिपाहियों को मुल्जिम फरार होने की जानकारी दी। कांस्टेबल अक्षय कुमार ने वजीरगंज पुलिस को सूचना दी। इस पर केस दर्ज करके गोविंद बिहारी शुक्ला को हिरासत में लेने के साथ उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed