फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   school van driver hits a car in lucknow

लखनऊः नशे में धुत स्कूल वैन चालक ने कार में मारी टक्कर, दहशत में आई छात्रा

Fri, 10 Jan 2020 11:20 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 10 Jan 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
school van driver hits a car in lucknow
इसी वैन से कार में लगी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ के जानकीपुरम स्थित एक निजी स्कूल की वैन के चालक ने सामने चल रही कार में टक्कर मार दी। हादसा टेढ़ी पुलिया चौराहे के पास हुआ। हादसे के दौरान कार में बैठी छात्रा दहशत में आ गई। वह चीखने चिल्लाने लगी। छात्रा की आवाज सुनकर राहगीर रुक गए।

विज्ञापन


इसी दौरान चालक भागने की कोशिश करने लगा तो राहगीरों ने दबोच लिया। राहगीरों के मुताबिक ,चालक शराब केनशे में धुत था। इसकी सूचना मिलते ही टीएसआई ने विकासनगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपी चालक को थाने लेकर गई। जहां दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। प्रभारी निरीक्षक विकासनगर धीरज शुक्ला ने बताया कि जानकीपुरम स्थित एक निजी स्कूल की वैन का चालक कक्षा नौ की छात्रा को छोड़ने के लिए गुडंबा जा रहा था। टेढ़ी पुलिया चौराहे के पास वैन ने खुर्रमनगर की तरफ से आ रही कार में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर विवाद होने लगा। गाड़ी टकराने और झगड़ा होते देख वैन में सवार छात्रा सहम कर मदद के लिए शोर मचाने लगी। हंगामा होते देख चौराहे पर तैनात टीएसआई छात्रा की मदद के लिए दौड़े और चालक को थाने ले आए।

राहगीरों ने चालक को पीटा

school van driver hits a car in lucknow
वैन चालक - फोटो : अमर उजाला

नशे में धुत चालक द्वारा स्कूली वैन चलाने की जानकारी लगते ही भीड़ आक्रोशित हो गई। लोगों ने आरोपी चालक को पकड़ लिया। उसकी धुनाई करनी शुरू कर दी। इसी दौरान टीएसआई वहां पहुंच गए। उनके हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।

चालक नशे में गाड़ी न चलाने की बात कहकर राहगीरों से हाथ जोड़ कर माफी मांगने लगा। इस बीच लोगों ने चालक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक धीरज शुक्ल के मुताबिक, छात्रा के अभिभावकों को सूचना दी गई थी।

जिस पर परिवार वाले उसे साथ ले गए, जबकि चालक को थाने लाया गया था। इस बीच कार सवार भी थाने आ गए थे जहां दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। इसकी वजह से कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed