{"_id":"60119edefff980594745482c","slug":"saints-of-many-states-meet-to-akhilesh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव से मिले कई राज्यों के धर्माचार्य, आशीर्वाद दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव से मिले कई राज्यों के धर्माचार्य, आशीर्वाद दिया
Wed, 27 Jan 2021 10:41 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 27 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
साधु-संतों ने अखिलेश यादव को दिया आशीर्वाद।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई राज्यों के संतों, महामंडलेश्वरों ने बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की और उन्हें 2022 में मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया। अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण तथा महात्मा बुद्ध की धरती है। इसकी पवित्रता को नष्ट नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
सुनील चंद्रा स्वामी के साथ महामंडलेश्वर हिमांगी सखी गुरू मां किन्नर अखाड़ा एवं पशुपति अखाड़ा नेपाल, स्वामी निर्विकल्पना नंदजी, अध्यात्म विज्ञानशाला, ओंकारेश्वर मध्य प्रदेश, स्वामी अखंडानंद झुंझनू, राजस्थान, स्वामी चंद्र देवजी महाराज (मुंबई), कथावाचक महेन्द्र बाबू राम (सूरत) और दिल्ली के इंद्रप्रस्थ पीठाधीश्वर स्वामी अजय योगी ने सपा मुख्यालय में अखिलेश से मुलाकात की। शांति स्थापना मिशन, कानपुर के जीतेन्द्र तथा अपर्णा जैन ने भी सपा अध्यक्ष का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
संत-महात्माओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी सत्य के रास्ते पर है और मानव-मानव के बीच फर्क नहीं करती है। भाजपा काम नहीं, सिर्फ बातें करना जानती है। विकास में उसकी रूचि नहीं है। भाजपा ही समस्याओं की जड़ है। संतों ने कहा कि अखिलेश बेदाग हैं। अपने मुख्यमंत्री काल में सभी साधु संतों का सम्मान किया था।
विज्ञापन
वहीं अखिलेश ने कहा कि मानव जीवन संस्कारी होना चाहिए। भाजपा बदले की भावना से काम करती है। उत्तर प्रदेश प्रेम की भूमि है। यहां नफरत की कोई जगह नहीं है।