राजधानी में एक बार फिर प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन के दौरान चारबाग पर अराजकता का माहौल देखने को मिला। यह अराजकता शहर के कई इलाकों से लेकर चारबाग रेलवे व बस स्टेशन तक दिखाई दी।
मुजफ्फरनगर से आए परीक्षार्थी का सिर फटा
2 of 9
स्टेशन पर भीड़ संभालती जीआरपी
- फोटो : amar ujala
शनिवार रात से शुरू हुआ अराजकता का माहौल रविवार दोपहर बाद से और भी भयावह हो गया। न सिर्फ शहर में ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हुई बल्कि चारबाग रेलवे स्टेशन पर उमड़े हुजूम की वजह से हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
3 of 9
खिड़की से अंदर घुसता युवक
- फोटो : amar ujala
देर रात चारबाग रेलवे स्टेशन पर युवतियों से छेड़खानी, ट्रेनों की सीटों पर कब्जा कर परीक्षार्थियों ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। हद तो तब हो गई जब लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस से एक परीक्षार्थी को उस धक्का देकर नीचे गिरा दिया गया।
4 of 9
ट्रेन पर जबरदस्ती चढ़ते लोग
- फोटो : amar ujala
इससे पहले चलती ट्रेन में उससे मारपीट भी की गई। चारबाग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 15011 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन से रवाना हो रही थी। सहारनपुर से आए परीक्षार्थियों की भीड़ बोगी में घुस गई।
5 of 9
ट्रेन के बाहर जमा भीड़
- फोटो : amar ujala
सीट को लेकर मारपीट होने लगी। जीआरपी मौके पर पहुंचती, इससे पहले ही ट्रेन स्टेशन से चल पड़ी। मारपीट में मुजफ्फरनगर निवासी सिराज को ट्रेन से धक्का दे दिया। घटना में उनका सिर फट गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने सिराज के सिर पर टांके लगाए।