फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   road block to indira nagar colony

लखनऊ में मेट्रो स्टेशन के पास फैजाबाद राजमार्ग धंसा, लगा जाम

Fri, 04 May 2018 02:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 04 May 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
road block to indira nagar colony
मेट्रो के कारण धंसी सड़क।

निर्माणाधीन लेखराज मेट्रो स्टेशन के पास गुरुवार को फैजाबाद राजमार्ग धंस गया। इससे इंदिरानगर और निशातगंज का ट्रैफिक फंस गया। आनन-फानन में मेट्रो ने मिट्टी डालकर करीब 15-20 फीट हुए गड्ढे को भरवा दिया। अब मेट्रो और पीडब्ल्यूडी इस घटना के लिए एक दूसरे को जिम्मेदार बता रहे हैं।

विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि रात को हुई बारिश में सड़क के नीचे मिट्टी का कटाना हुआ होगा। इसी वजह से की मिट्टी का कटान हुआ होगा। इसी वजह से सड़क धंसी होगी। ऐसा लेकिन तभी हो सकता है जब वहां कोई निर्माण या खोदाई का काम हुआ हो।
विज्ञापन


हमारे काम को कोई असर नहीं
मेट्रो के प्रवक्ता अमित श्रीवास्तव का कहना है कि जहां सड़क धंसी, वह जगह स्टेशन साइट से करीब 30 मीटर दूर है। ऐसे में मेट्रो के निर्माण कार्य की वजह से सड़क नहीं धंसी। हमने तो लोगों की सुविधा के लिए गड्ढे को भरा दिया। इसकी सूचना भी पीडब्ल्यूडी को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी सड़क मेट्रो को हैंडओवर
पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड-1 के एक्सईएन जय सिंह का कहना है कि मेट्रो के काम के लिए सड़क हैंडओवर कर दी गई है। ऐसे में उसका दोबारा से सुदृढ़ीकरण कर वापस करने तक मेट्रो की ही जिम्मेदारी है। दूसरा, मेट्रो का काम जहां चल रहा है, वहीं क्यों सड़क धंसी? अगर कोई दूसरी वजह होती तो सड़क कहीं और भी धंस सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed