फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Retired IAS Sanjay Bhoosreddy became the chairman of UP RERA

यूपी: सेवानिवृत्त आईएएस संजय भूसरेड्डी बने यूपी रेरा के चेयरमैन, डिम्पल वर्मा बनाई गईं सदस्य

Fri, 11 Aug 2023 08:29 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 11 Aug 2023 08:29 PM IST
सार

भूसरेड्डी बीते 30 जून को ही अपर मुख्य सचिव गन्ना विकास व आबकारी विभाग के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वहीं डिंपल वर्मा अपर मुख्य सचिव युवा कल्याण के पद से पिछले साल सितंबर में रिटायर हुई थीं। 

विज्ञापन
Retired IAS Sanjay Bhoosreddy became the chairman of UP RERA
सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय आर भूसरेड्डी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 उप्र भू संपदा नियामक प्राधिकर (यूपी रेरा) के नए अध्यक्ष के पद पर सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय आर भूसरेड्डी को और सदस्य पद पर पूर्व आईएएस रहीं डिंपल वर्मा का चयन किया गया है। अपर मुख्य सचिव आवास नितिन रमेश गोकर्ण ने शुक्रवार को इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया। भूसरेड्डी बीते 30 जून को ही अपर मुख्य सचिव गन्ना विकास व आबकारी विभाग के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वहीं डिंपल वर्मा अपर मुख्य सचिव युवा कल्याण के पद से पिछले साल सितंबर में रिटायर हुई थीं। डिंपल विशेष पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार की पत्नी हैं।

विज्ञापन


बता दें कि यूपी रेरा के अध्यक्ष पद पर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव राजीव कुमार तैनात थे। उनका कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो गया था। जबकि, रेरा में एक सदस्य का पद भी पिछले छह महीने से खाली था। इन दोनों पदों पर नियुक्ति के लिए आवास विभाग ने विज्ञापन निकाला था। इन दोनों पदों के चयन के लिए 5 जुलाई को इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश द्वारा नामित न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक हुई थी। समिति ने सभी आवेदकों का साक्षात्कार लेकर लिफाफा बंद करके सरकार को सौंप दिया था।
विज्ञापन


कई पदों पर रह चुके भूसरेड्डी व डिंपल

1989 बैच के आईएएस अधिकारी संजय भूसरेड्डी की पहचान प्रदेश की नौकरशाही में प्रभावशाली अधिकारी के तौर पर रही है। वह प्रदेश सरकार में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रहे हैं। नौकरी की शुरुआत में भूसरेड्डी अल्मोड़ा, उन्नाव, बलरामपुर जिलों में डीएम रहे। खास तौर पर भाजपा सरकार बनने पर उनका कद और बढ़ा और 2017 से सेवानिवृत्त होने तक गन्ना विकास एवं चीनी विकास के अपर मुख्य सचिव रहे। उन्होंने आबकारी विभाग की भी जिम्मेदारी निभाई और कई महत्वपूर्ण सुधार किए। वहीं, डिंपल वर्मा भी मिर्जापुर, बाराबंकी, कानपुर देहात, बुलंदशहर, गोरखपुर समेत कई जिलों में डीएम और शासन के महत्वपूर्ण पदों पर रहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed