फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Reduced distance from Fatehpur, will be a pleasant journey in low fare

Lucknow News: फतेहपुर से कम हुई दूरी, कम किराए में होगा सुहाना सफर

Mon, 17 Jul 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 17 Jul 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Reduced distance from Fatehpur, will be a pleasant journey in low fare
रायबरेली। परिवहन निगम ने रायबरेली और फतेहपुर के बीच दूरी 10 किलोमीटर कम कर दी है। सीधी बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को कम खर्च में सफर तय करने का मौका मिला। यह बस डलमऊ होते हुए फतेहपुर जिले केे लिए चलाई गई है। बस के संचालन से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को ज्यादा फायदा होगा। खासकर फतेहपुर से व्यापार से जुड़े लोगों को ज्यादा लाभ होगा। बसों का संचालन शुरू होने से यात्रियों में खुशी है।
विज्ञापन

रायबरेली डिपो से पहले से बस सेवा संचालित है, लेकिन रायबरेली-लालगंज होते हुए फतेहपुर पहुंचने में यात्रियों को अधिक दूरी तय करके ज्यादा किराया देना पड़ रहा था। इस रूट से बस का संचालन होने के कारण मुंशीगंज, घोरवारा, डलमऊ, दीनशाह गौरा, गदागंज, जगतपुर आदि क्षेत्र के यात्रियों व व्यापारियों को फतेहपुर पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मोटे अनाज व अन्य व्यवसाय के लिए व्यापारी फतेहपुर से जुड़े हैं। क्षेत्र के यात्रियों व व्यापारियों की सुविधा के लिए सोमवार से फतेहपुर के लिए नई बस सेवा आरंभ की गई है। यह बस सुबह आठ बजे डिपो से चलकर डलमऊ होते हुए फतेहपुर पहुंचेगी। फतेहपुर में आधा घंटा रुकने के बाद इसी रूट से वापस होकर सुल्तानपुर जाएगी। यह बस सेवा आरंभ होने के बाद यात्रियों में खुशी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

रायबरेली डिपो के कार्यालय सहायक प्रमोद भास्कर ने बताया कि डलमऊ होते हुए यात्रियों को फतेहपुर पहुंचने में अब 10 किलोमीटर कम चलना होगा। ऐसी स्थिति में किराया भी 17 रुपये बचेगा। उन्होंने बताया कि रायबरेली-डलमऊ-फतेहपुर रूट पर 58 किलोमीटर चलने पर यात्रियों को 81 रुपये ही देने होंगे, जबकि लालगंज होते हुए फतेहपुर पहुंचने में 68 किलोमीटर चलकर यात्रियों को 98 रुपये किराया देना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed