फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   recruitment in police dept

सिपाही भर्ती परीक्षा: आ गई केंद्रों की सूची

Sat, 14 Dec 2013 08:54 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sat, 14 Dec 2013 08:54 AM IST
विज्ञापन
recruitment in police dept

15 दिसंबर को होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए सभी जिलों के

विज्ञापन
केंद्रों की सूची विभाग की वेबसाइट http://prpb.gov.in पर डाल दी गई है।

परीक्षा नियंत्रक व प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अपर सचिव अमिताभ यश ने यह सूचना दी।

उन्होंने यह भी बताया कि सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारियों के तहत सरकार ने केंद्र पर्यवेक्षकों व सेक्टर अधिकारियों को विशेष मजिस्ट्रेट के अधिकार देने का फैसला किया है।

इसके लिए शुक्रवार को औपचारिक शासनादेश जारी कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि बोर्ड की कोशिश है कि सभी परीक्षा केंद्रों की भौगोलिक स्थिति भी साइट पर नक्शे के माध्यम से प्रदर्शित की जाए।


उन्होंने कहा कि सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को परीक्षा के दौरान पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।

कहा गया है कि पुलिस और पीएसी के जवानों की तैनाती की जाए और राजपत्रित पुलिस अधिकारी परीक्षा पर सीधी निगाह रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed