फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Recovery rate of covid 19 patients are satisfactory says CM Yogi Adityanath.

कोविड मरीजों की 97 प्रतिशत रिकवरी दर संतोषजनक: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Wed, 20 Jan 2021 05:03 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/मुबंई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/मुबंई Published by: ishwar ashish Updated Wed, 20 Jan 2021 05:03 PM IST
विज्ञापन
Recovery rate of covid 19 patients are satisfactory says CM Yogi Adityanath.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कोविड-19 की 97 प्रतिशत से अधिक की रिकवरी दर पर संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना के सम्बन्ध में प्रत्येक स्तर पर पूर्ण सावधानी बरती जाए, इस सम्बन्ध में थोड़ी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। वह बुधवार को लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान प्रगति पर है। आगामी चरण के लिए फ्रंटलाइन वर्कर्स का डाटा बेस तेजी से तैयार किया जाए। अभियान की प्रत्येक कार्रवाई भारत सरकार से निर्धारित दिशा-निर्देश एवं मानकों के अनुरूप की जाए।
विज्ञापन


सभी कोविड अस्पतालों में आवश्यक दवाओं, बैकअप सहित ऑक्सीजन और मेडिकल उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने में टेस्टिंग के महत्वपूर्ण योगदान को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में टेस्टिंग कार्य पूरी क्षमता से किया जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग तथा सर्विलांस सिस्टम प्रभावी ढंग से संचालित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड से बचाव के लिए विभिन्न प्रचार माध्यमों के साथ-साथ पब्लिक एड्रेस सिस्टम का उपयोग किया जाए। जिलों में स्थापित इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर को पूरी सक्रियता से संचालित किया जाए।


उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सर्वाधिक ई-कंसल्टलेशन प्रदान करने वाला राज्य बन गया है। प्रदेश में में ई-संजीवनी एप के माध्यम से अब तक 416512 लोगों ने ऑनलाइन चिकित्सीय परामर्श प्राप्त किया है, जो कि देश में सर्वाधिक है। बैठक में मुख्य सचिव आरके तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed