Ayodhya: अयोध्या में फिल्मी रामलीला के रावण दहन पर ग्रहण, जिला प्रशासन ने नहीं दी अनुमति
अयोध्या में प्रशासन ने 280 फीट के रावण के पुतले के दहन पर रोक लगा दी है। प्रशासन की ओर से कहा गया कि रावण दहन गैर पारंपरिक है।
विस्तार
रामकथा पार्क में चल रही फिल्मी रामलीला में रावण दहन पर ग्रहण लग गया है। जिला प्रशासन ने फिल्मी रामलीला के आयोजक सुभाष मलिक को दो अक्तूबर को होने वाले रावण दहन के लिए अनुमति नहीं दी है। प्रशासन की ओर से बताया गया कि यह रावण दहन गैर पारंपरिक है और अयोध्या की सुरक्षा को लेकर इतने ऊंचे रावण के पुतले को दहन करने के लिए अनुमति नहीं दी जा सकती है। अयोध्या के रामकथा पार्क में 22 सितंबर से फिल्मी रामलीला चल रही है जो दो अक्तूबर को समाप्त होगी।
इस फिल्मी रामलीला में फिल्मी कलाकार रामलीला का मंचन कर रहे हैं, जिसमें प्रख्यात अभिनेता रवि किशन, मनोज तिवारी, अवतार गिल, राकेश बेदी और मिस यूनिवर्स इंडिया मणिका विश्वकर्मा सहित कई कलाकार शामिल हैं। फिल्मी रामलीला का यह सातवां वर्ष है।
ये भी पढ़ें - आई लव मोहम्मद पर ईदगाह के इमाम ने दिया बयान, बोले - तहजीब और शालीनता से पैगंबर से मोहब्बत जाहिर करें
ये भी पढ़ें - घर और प्लॉट के नाम पर कारोबारी व पूर्व सैन्यकर्मी से जालसाजों ने 47 लाख ऐंठे...केस दर्ज; पुलिस कर रही जांच
प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आयोजक सुभाष मलिक ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के कर्मचारियों ने रात में उनके कमरे में घुसकर बदतमीजी की और कहा रावण दहन नहीं करना है। सुभाष मलिक ने कहा कि अगर जिला प्रशासन अनुमति नहीं दे रहा है तो वे रावण दहन नहीं करेंगे।
सुभाष मालिक पहले ही बता चुके हैं कि रामकथा पार्क में 280 फीट के रावण का पुतला बनाया जा रहा है, जिसका दहन दो अक्तूबर किया जाएगा लेकिन जिला प्रशासन ने सुरक्षा और गैर पारंपरिक कार्यक्रम का हवाला देते हुए रावण दहन की अनुमति नहीं दी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.