फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Eidgah Imam Maulana Khalid Rasheed Firangi Mahli gives statement on 'I Love Mohammad

UP: आई लव मोहम्मद पर ईदगाह के इमाम ने दिया बयान, बोले - तहजीब और शालीनता से पैगंबर से मोहब्बत जाहिर करें

Mon, 29 Sep 2025 02:32 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 29 Sep 2025 02:32 PM IST
सार

मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने आई लव मोहम्मद अभियान को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पैगंबर मोहम्मद के प्रति शालीनता से मोहब्बत का इजहार करना चाहिए।

विज्ञापन
UP: Eidgah Imam Maulana Khalid Rasheed Firangi Mahli gives statement on 'I Love Mohammad
मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली - फोटो : amar ujala

विस्तार

इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के चेयरमैन और ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने मुस्लिम समुदाय से शांति, आपसी सौहार्द और कानून का सम्मान बनाए रखने की अपील की है। मौलाना ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) से मोहब्बत ईमान का अहम हिस्सा है, लेकिन इसे तहजीब और शालीनता के साथ जाहिर करना चाहिए।

विज्ञापन


मौलाना ने बयान में कहा कि हाल ही में कुछ लोग सड़कों पर आई लव मोहम्मद सल. लिखे बैनर लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। यह तरीका उचित नहीं है। नबी सल. से सच्ची मोहब्बत का मतलब है कि हम शांति फैलाएं, अच्छा आचरण दिखाएं, सभी धर्मों का सम्मान करें और अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाएं। मौलाना ने कहा कि अल्लाह ने पैगंबर मोहम्मद साहब को पूरी दुनिया के लिए रहमत बनाकर भेजा। हमें भी दूसरों के लिए रहमत बनना चाहिए, जहमत नहीं।
विज्ञापन


उन्होंने हाल ही में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर हुए शांतिपूर्ण जुलूसों का जिक्र करते हुए कहा कि मुस्लिम समाज ने पहले ही बड़ी मोहब्बत और सलीके से अपने जज्बात का इजहार किया है। मौलाना खालिद रशीद ने जोर दिया कि हमारे हिंदू भाइयों के त्योहारों में कोई रुकावट नहीं आनी चाहिए। समाज के सभी तबकों से अपील है कि वे सांप्रदायिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने में सकारात्मक भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed