RLD: रालोद ने कार्यकारिणी घोषित की, इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
रालोद ने शनिवार को अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसमें पूर्व सांसद व पूर्व विधायकों सहित कई नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन कर दिया। इसमें पूर्व सांसद शाहिद सिद्दीकी और डॉ. यशवीर सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा दस राष्ट्रीय महासचिव, 10 राष्ट्रीय सचिव, कोषाध्यक्ष और पांच सदस्यों के नाम भी घोषित किए गए हैं।
नई कार्यकारिणी में पूर्व सांसद मुंशीराम, पूर्व सांसद अमीर आलम, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, गिरीश कुमार चौधरी, डॉ. मिराजुद्दीन अहमद, अकिलुर्रमान खान, अब्दुल सगीर खान, केपी चौधरी व सुखवीर सिंह गठीना को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। त्रिलोक त्यागी को राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बनाया गया है।
ये भी पढ़ें - उपभोक्ताओं को समय पर बिल न मिलने से पावर कॉर्पोरेशन के चेयरमैन नाराज, प्रबंध निदेशकों को लिखा पत्र
ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने किसानों की मदद के दिए निर्देश, बोले- अन्नदाता के हितों का संरक्षण हमारी प्राथमिकता
इसके अलावा पूर्व विधायक ठाकुर तेजपाल सिंह, प्रो. किरनपाल सिंह, महेंद्र प्रताप चौधरी, ओंकार सिंह, डॉ. सुधाकर पांडेय, रमा नागर, डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, डॉ. राजकुमार सांगवान, प्रबुद्ध कुमार, विजय कुमार श्रीवास्तव को राष्ट्रीय सचिव और प्रवीण कुमार सिंह को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं तेजपाल सिंह, नरेंद्र सिंह एडवोकेट, पूर्व विधायक सुखवीर सिंह चौधरी, सुभाष मिनोचा और मनवीर सिंह को सदस्य बनाया गया है।