{"_id":"64281a260477ae46180ec037","slug":"consumers-are-not-getting-electricity-bills-on-time-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: उपभोक्ताओं को समय पर बिल न मिलने से पावर कॉर्पोरेशन के चेयरमैन नाराज, प्रबंध निदेशकों को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: उपभोक्ताओं को समय पर बिल न मिलने से पावर कॉर्पोरेशन के चेयरमैन नाराज, प्रबंध निदेशकों को लिखा पत्र
Sat, 01 Apr 2023 05:18 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 01 Apr 2023 05:18 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन के चेयरमैन एम देवराज ने बिजली कंपनियों के प्रबंध निदेशकों को पत्र लिखा है और उपभोक्ताओं को समय से बिल न देने पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन के चेयरमैन एम देवराज ने बिजली उपभोक्ताओं को समय से बिल न मिलने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने पूर्वांचल, मध्यांचल, दक्षिणांचल और पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. के प्रबंध निदेशकों को पत्र लिखकर कहा कि वे अपने स्तर पर मीटर रीडिंग व बिलिंग को गंभीरता से लें, जिससे उपभोक्ताओं को शिकायत न करनी पड़े।
विज्ञापन
उन्होंने पत्र में लिखा कि उपभोक्ताओं को समय से बिल नहीं मिलने, अधिक बिल आने और बिल संशोधन में समय से कार्रवाई नहीं करने और कहीं-कहीं उपभोक्ताओं से धन उगाही की शिकायतें भी मिल रही हैं। यह बेहद चिंताजनक है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने स्कूल चलो अभियान का किया शुभारंभ, बोले- यूपी को शत प्रतिशत साक्षर बनाएंगे
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने किसानों की मदद के दिए निर्देश, बोले- अन्नदाता के हितों का संरक्षण हमारी प्राथमिकता
उन्होंने कहा कि मीटर रीडिंग निजी एजेंसी से कराने का यह अर्थ नहीं है कि इसमें स्थानीय जेई, एई, एसई व एक्सईएन की कोई जिम्मेदारी नहीं है। बिल में किसी तरह की लापरवाही अथवा कमी पाए जाने पर मीटर रीडर, बिलिंग एजेंसी के साथ अभियंताओं की जिम्मेदारी तय करते हुए सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता है।