फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rashtriya Lok Dal will will start Chaudhary Charan Singh Sandesh Rath yatra in UP.

UP News: रालोद निकालेगी चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा, 10 दिसंबर को सहारनपुर से होगी शुरुआत

Wed, 29 Nov 2023 03:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 29 Nov 2023 03:39 PM IST
सार

रालोद ने 10 दिसंबर से यूपी में चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। जोकि सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, बागपत, बिजनौर, मेरठ और गाजियाबाद होते हुए, 23 दिसंबर को दिल्ली किसान घाट पर समाप्त होगी।

विज्ञापन
Rashtriya Lok Dal will will start Chaudhary Charan Singh Sandesh Rath yatra in UP.
नीरपाल सिंह (सबसे दाएं) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय लोक दल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि खेल प्रकोष्ठ की तरफ से चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा का शुभारंभ 10 दिसंबर को होगा। उन्होंने बताया कि यात्रा को लेकर रूट प्लान तैयार कर लिया गया है, जो सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, बागपत, बिजनौर, मेरठ और गाजियाबाद होते हुए 23 दिसम्बर को दिल्ली किसान घाट पर समाप्त होगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यात्रा सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और मेरठ से दिल्ली जाएगी। चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए बढ़ चढ़कर काम कर रहे हैं। अपनी निधि से खिलाड़ियों के भविष्य के लिए अपनी निधि का अनुदान भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को मुफ्त बिजली देने का वादा भी खोखला साबित हुआ। चंद पूंजीपतियों को छोड़कर छोटे और बड़े सभी व्यापारी सरकार की गलत नीतियों के कारण परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed