{"_id":"69349bd25df59a0f530c67bb","slug":"railways-to-run-special-train-today-for-flight-bound-passengers-lucknow-news-c-13-knp1002-1504971-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: विमान से मायूस यात्रियों के लिए रेलवे आज चलाएगा स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: विमान से मायूस यात्रियों के लिए रेलवे आज चलाएगा स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
विमानें रद्द होने से एयरपोर्ट पर परेशान यात्री।
लखनऊ। विमानों के निरस्तीकरण से लखनऊ व वाराणसी में फंसे यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे प्रशासन रविवार को स्पेशल ट्रेन चलाएगा। इस ट्रेन से ढाई हजार यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने का लक्ष्य है। इसके अतिरिक्त ररविवार को एसी एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियां लगाने का निर्णय लिया गया है।
गाड़ी संख्या 04206 वाराणसी से रविवार अपराह्न 2:50 बजे चलकर मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन से शाम 4:50 बजे, रायबरेली से शाम 6:25 बजे होते हुए लखनऊ रात 8:20 बजे पहुंचेगी। इसके बाद यह बरेली से रात 12:38 बजे, मुरादाबाद से 2:10 बजे, गाजियाबाद से सुबह 4:28 बजे होते हुए नई दिल्ली सुबह सवा पांच बजे पहुंचेगी। वापसी में दिल्ली में फंसे यात्रियों के लिए ट्रेन नंबर 04205 स्पेशल सोमवार सुबह 10:55 बजे नई दिल्ली से चलेगी, जो लखनऊ से रात 8:05 बजे होते हुए वाराणसी रात 1:20 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 20 बोगियां होंगी।
पूर्वाेत्तर रेलवे गोरखपुर से एलटीटी के लिए चलाएगा विशेष ट्रेन
इधर, पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन रविवार को गोरखपुर से एलटीटी वाया लखनऊ स्पेशल ट्रेन चलाएगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 05587 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी सात दिसंबर को गोरखपुर से रात 11ः25 बजे चलकर बस्ती, गोंडा होते हुए गोमतीनगर से सुबह 4ः35 बजे, बादशाहनगर से सुबह 5ः10 बजे, ऐशबाग से सुबह 5ः55 बजे होते हुए कानपुर सेंट्रल, उरई, झांसी, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, भुसावल, नासिक, इगतपुरी, कल्याण के रास्ते एलटीटी सुबह नौ बजे पहुंचेगी। वापसी में 05588 एलटीटी गोरखपुर स्पेशल नौ दिसंबर को एलटीटी से सुबह 11 बजे चलकर उपरोक्त स्टेशनों से होते हुए ऐशबाग से दोपहर पौने दो बजे, बादशाहनगर से दोपहर 2:12 बजे, गोमतीनगर से 2ः55 बजे और गोरखपुर रात सवा आठ बजे पहुंचेगी। ट्रेन में स्लीपर के चार, थर्ड एसी के आठ, सेकेंड एसी के दो, फर्स्ट एसी का एक कोच लगाया जाएगा।
विज्ञापन
दिल्ली की ट्रेनों में तीन अतिरिक्त बोगियां
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन की ओर से सात दिसंबर को तीन ट्रेनों में थर्ड एसी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि सात दिसंबर को 12429 लखनऊ-नई दिल्ली एसी एक्सप्रेस, 14207 मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस और 14205 अयोध्या कैंट-दिल्ली एक्सप्रेस में थर्ड एसी की एक-एक अतिरिक्त बोगी लगाई जाएगी। वहीं, शनिवार को 12429 लखनऊ-नई दिल्ली एसी एक्सप्रेस थर्ड एसी के एक अतिरिक्त कोच के साथ रवाना हुई।