{"_id":"658dc707d66c7f2a5a042254","slug":"raebareli-festival-will-be-three-day-long-raebareli-news-c-101-1-slko1031-8649-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तीन दिवसीय होगा रायबरेली महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तीन दिवसीय होगा रायबरेली महोत्सव
Fri, 29 Dec 2023 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। नए साल पर तीन दिवसीय रायबरेली महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें लोग जिले की सांस्कृतिक धरोहरों से रूबरू होंगे। महोत्सव कार्यक्रम में बाहरी के अलावा स्थानीय कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शित कर सकेंगे।
जिला पंचायत सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि रायबरेली का अपना एक इतिहास है। यहां की सांस्कृृतिक धरोहरें अपना एक अलग महत्व रखती हैं। जिले की सांस्कृतिक धरोहरों से लोगों के रूबरू कराने के लिए उत्तर प्रदेश के पर्यटन सांस्कृतिक मंत्रालय की ओर से 11, 12 और 13 जनवरी को जीआईसी मैदान में रायबरेली महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में बारे में बताया जाएगा।
कहा कि जिले की जो प्रतिभाएं छिपी हैं, उन प्रतिभाओं को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा, ताकि वह अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करें, जिससे हमारे जिले का नाम देश व प्रदेश में हो सके। उन्होंने बताया कि महोत्सव में भजन गायक अनुराधा पौडवाल के साथ ही गीता राबरी, आल्हा गायक फौजदार सिंह, कवि मनोज मुंतशिर को भी आमंत्रित किया गया है। उद्यान विभाग में बन रहे पर्यावरणीय पार्क का नाम गुरुगोविंद सिंह रखा जाएगा। साथ ही उनकी 110 फिट की प्रतिमा को भी स्थापित कराई जाएगी।