फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   prime minister narendra modi will inaugurate purvanchal expressway in up: Government will give free land for setting up battery charging station, CEO said - toll will not be charged at present

आज से उड़ान भरेगा पूर्वांचल: पीएम मोदी ने प्रदेशवासियों को सौंपा एक्सप्रेस-वे, जानिए क्या है इसकी खासियत

Tue, 16 Nov 2021 02:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 16 Nov 2021 02:04 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का शिलान्यास तीन साल पहले किया गया था और आज सिर्फ 36 महीने में 341 किलोमीटर का एक्सप्रेसवे जनता को समर्पित हो गया है। यह एक्सप्रेसवे पूर्वांचल के विकास को नई ऊंचाइयां देने वाला साबित होगा।

विज्ञापन
prime minister narendra modi will inaugurate purvanchal expressway in up: Government will give free land for setting up battery charging station, CEO said - toll will not be charged at present
पूर्वांचल एक्सप्रेस: आज से फर्राटा भरेगा यूपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार दोपहर सुल्तानपुर के कूरेभार पहुंचकर उत्तर प्रदेश के 9 जिलों को जोड़ने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस का लोकार्पण किया। जनता को समर्पित होते ही यूपी वासियों में इसे लेकर खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

विज्ञापन


कार्यक्रम के लिए पीएम मोदी एक्सप्रेसवे पर बनाई गई हवाई पट्टी पर भारतीय वायुसेना के मालवाहक विमान सी-130जे हरक्युलिस से पहुंचे थे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी अगवानी की, जिसके बाद कार्यक्रम की शुरूआत की गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का शिलान्यास तीन साल पहले किया गया था और आज सिर्फ 36 महीने में 341 किलोमीटर का एक्सप्रेसवे जनता को समर्पित होने जा रहा है। यह एक्सप्रेसवे पूर्वांचल के विकास को नई ऊंचाइयां देने वाला साबित होगा।

इसके लोकार्पण के साथ ही अपेक्षाकृत पिछड़े इलाके पूर्वांचल को विकास के पंख लग जाएंगे। एक्सप्रेस-वे के नजदीकी क्षेत्रों में उद्योगों के विकास के साथ शैक्षणिक व स्वास्थ्य संस्थान, वाणिज्यिक केंद्र खुलने से विकास के साथ रोजगार की नई राह भी खुलेगी।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे : एक नजर में

  • लंबाई : 340.824 किमी
  • सड़क : 120 मीटर चौड़ी
  • गति : 100 किमी/घंटा, 120 किमी/घंटा की रफ्तार के लिए डिजाइन किया गया है।
  • हवाई पट्टी : सुल्तानपुर में 3.20 किमी लंबा व 34 मीटर चौड़ा एयर स्ट्रिप लड़ाकू विमानों के लिए।
  • 8 स्थानों पर फ्यूल पंप और 4 स्थानों पर सीएनजी स्टेशन।
  • 8 प्रसाधन ब्लॉक और 8 जनसुविधा परिसर।
  • हर 500 मीटर पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट का प्रावधान।
  • 4.5 लाख पौधों का रोपण।

लागत का 90.71 प्रतिशत खर्च

  • परियोजना की कुल लागत (भूमि समेत) : 22497 करोड़
  • अब तक खर्च : 20408 करोड़ (90.71 प्रतिशत)

अब दिल्ली से गाजीपुर तक सफर एक्सप्रेस-वे पर जानें कहां और किस एक्सप्रेस से करेंगे 833 किमी का सफर
 

जगह कहां तक दूरी एक्सप्रेस-वे
दिल्ली (निजामुद्दीन) नोएडा 25 किमी दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे
नोएडा आगरा 165 किमी यमुना एक्सप्रेस-वे
आगरा लखनऊ 302 किमी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे
लखनऊ गाजीपुर 341 किमी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे

आगे भी बढ़ेगी कनेक्टिविटी
  • पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को अलग लिंक रोड से आजमगढ़-वाराणसी से जोड़ा जाएगा।
  • गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे गोरखपुर जिले को आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ेगा।
  • बक्सर-गाजीपुर एलिवेटेड रोड पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे व नेशनल हाइवे से बिहार के आरा और पटना से सीधे जुड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed