{"_id":"6aa31a92118c7c7610085c2b","slug":"property-dealer-held-hostage-and-beaten-with-a-belt-lucknow-news-c-13-lko1070-1913430-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्रॉपर्टी डीलर को बंधक बनाकर बेल्ट से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्रॉपर्टी डीलर को बंधक बनाकर बेल्ट से पीटा
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। इटौंजा के अशोक रोड पर बुधवार शाम प्रॉपर्टी डीलर अंकित पाल को कुछ युवकों ने बंधक बनाकर बेल्ट से बेरहमी से पीटा। आरोपियों ने फोन कर एक महिला से अंकित से माफी भी मंगवाई। मारपीट में अंकित को काफी चोटें आईं। अंकित की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद समेत कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
महिंगवा के बीबीपुर निवासी अंकित पाल ने बताया कि बुधवार शाम करीब सवा छह बजे वह इटौंजा से पैदल घर लौट रहे थे। आरोप है कि अशोक रोड पर चौगुर्जी मंदिर के पास इटौंजा निवासी अंकित शुक्ला और उसके कुछ साथियों ने उन्हें रोककर बंधक बना लिया और बेल्ट से बेरहमी से पीटने लगे। इसके बाद आरोपियों ने मोबाइल फोन से बीबीपुर निवासी शिव प्रकाश शुक्ला की पत्नी पूनम शुक्ला को फोन करवाया और अंकित से माफी मंगवाई। आरोपियों ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी और वहां से भाग गए। पीड़ित का आरोप है कि जमीन के विवाद में पूनम शुक्ला और उनकी बेटियों के कहने पर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। इंस्पेक्टर इटौंजा सोबरन सिंह ने बताया कि अंकित शुक्ला और पूनम शुक्ला समेत कुछ अन्य के खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट करने की एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस की एक टीम आरोपियों की तलाश मेंं लगी है।