फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   program of red brigade

कार्यशाला में लड़कियों को दिए सुरक्षा के टिप्स

Tue, 03 Jun 2014 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 03 Jun 2014 10:38 AM IST
विज्ञापन
program of red brigade

अमेरिका में लड़कियां इसलिए निर्भीक हैं क्योंकि वे किसी से नहीं डरती। वे

विज्ञापन
खुद की सुरक्षा करना अच्छी तरह जानती हैं।

सोमवार को अमेरिका से आए दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रेड बिग्रेड की कार्यशाला में लड़कियों को सुरक्षा के टिप्स दिए।

टीम सोमवार से शुरू हुई तीन दिवसीय बालिका पत्रकारिता वर्कशॉप में शामिल हुई। टीम के सदस्य रियाज अजीज और डेलेना अजीज ने कहा कि आज भारत में बालिकाओं को हर समय डर के साए में रहना पड़ता है।

शोषण या पीड़ित होने के बाद भी लड़कियां संकोच और डर की वजह से अपनी बात नहीं कह पाती। ऐसे में जरूरी है कि लड़कियां खुलकर अपनी शिकायत रखें।

वे न्याय के लिए लड़ें। साथ ही जरूरी है कि वे अपनी सुरक्षा करना सीखें। यह उनमें नया आत्मविश्वास पैदा करेगा।

रेड ब्रिगेड की कार्यशाला पारिजात गेस्ट हाउस, मुंशी पुलिया में शुरू हुई, जिसका उद्देश्य बालिकाओं में झिझक व डर दूर कर उन्हें पत्रकारों की तरह निर्भीक बनाना है।

कार्यशाला के बीच न्यूजपेपर में फोटोग्राफी के महत्व को भी समझाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed