फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Principal candidate's body found hanging on tree, fearing murder

अयोध्या: पेड़ पर लटका मिला वोट मांगने निकले प्रधान प्रत्याशी का शव, परिजनों का आरोप- हत्या की गई

Mon, 08 Mar 2021 01:08 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 08 Mar 2021 01:08 PM IST
विज्ञापन
Principal candidate's body found hanging on tree, fearing murder
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

अयोध्या के मवई थाना क्षेत्र के रानेपुर गांव निवासी एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नायलॉन की रस्सी के सहारे आम के बाग में एक डाल पर लटकता मिला। युवक पिछले पंचायत चुनाव में रनर प्रत्याशी था, इस चुनाव में भी वह प्रधान पद का उम्मीदवार था। वहीं, परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई।

विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और उच्च स्तरीय जांच की मांग कर पुलिस को शव नीचे नहीं उतारने दिया। ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता देख मवई, पटरंगा व रुदौली कोतवाली के प्रभारियों को भी टीम के साथ मौके पर तैनात कर दिया गया। एसपी ग्रामीण, सीओ रुदौली ने आक्रोशित ग्रामीणों को हर संभव जांच का आश्वासन देकर मनाया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


मवई थाना क्षेत्र के जैसुखपुर ग्राम सभा के मजरे रानेपुर गांव के निवासी अंकित यादव (35) पुत्र राम अभिलाष यादव का शव रविवार सुबह गांव के पूरब दिशा में स्थित आम की बाग में एक डाल पर नायलॉन की रस्सी के सहारे लटका मिला। अंकित यादव ग्राम प्रधान पद का प्रत्याशी था। वह पिछले पंचायत चुनाव में वह रनर प्रत्याशी रह चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार शाम को अपने परिजनों से वोट मांगने के लिए जाने की बात कहकर घर से निकला था। काफी रात तक वापस नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह उसका शव लटकता मिला।

हर एक पहलू की बारीकी जांच की गई

युवक के पिता राम अभिलाख का आरोप है कि अज्ञात लोगों ने अंकित को मारकर पेड़ पर नायलॉन की रस्सी से लटका दिया। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और मौके पर पहुंची पुलिस को शव उतारने से मना कर दिया।

आक्रोश बढ़ता देख रुदौली कोतवाली प्रभारी कुलदीप तिवारी और पटरंगा प्रभारी राम किशन राणा व मवई थाने की पुलिस फोर्स को मौके पर बुला लिया गया। पुलिस ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला से एक्सपर्ट की टीम बुलाकर हर एक पहलू का बारीकी जांच की।

फोरेंसिक टीम को बुलाकर लिए गए नमूने

घटना की सूचना पर एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह और सीओ रुदौली डॉ. धर्मेंद्र कुमार यादव भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। जिसके बाद शव को फंदे से नीचे उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।

सीओ डॉ. धर्मेंद्र यादव ने बताया कि परिजनों ने हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने की आशंका जताई हैं। फोरेंसिक टीम को बुलाकर नमूने लिए गए है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। मृतक दूध का व्यवसायी था और नेवरा कस्बे में दूध से बने आइटम का कारोबार करता था। अंकित का मोबाइल फोन कब्जे में लिया गया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed