{"_id":"60f5dd5a8ebc3e6d25633c5f","slug":"president-ramnath-kovind-will-come-for-ayodhya-visit-lucknow-news-lko5877096196","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्त में प्रेसिडेंशियल ट्रेन से रामलला के दर्शन करेंगे राष्ट्रपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगस्त में प्रेसिडेंशियल ट्रेन से रामलला के दर्शन करेंगे राष्ट्रपति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एक बार फिर से प्रेसिडेंशिल ट्रेन का सफर कर सकते हैं। वह अगस्त में विमान से लखनऊ आने के बाद चारबाग रेलवे स्टेशन से अयोध्या के लिए प्रेसिडेंशियल ट्रेन से यात्रा करेंगे। अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे और इससे पहले वे गोरखपुर में आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास भी करेंगे। उनकी यात्रा को लेकर रेलवे, एयरपोर्ट व अन्य विभागों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
गत 25 जून को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रेसिडेंशियल ट्रेन से दिल्ली के सफ दरजंग से कानपुर पहुंचे थे, जहां वह अपने पैतृक गांव गए और करीबियों से मिलने के बाद प्रेसिडेंशियल ट्रेन से ही कानपुर से लखनऊ आए थे। 16 बोगियों वाली उनकी ट्रेन को आरपीएफ दिल्ली की टीम ने एस्कॉर्ट किया था। यह पहला मौका था जब प्रेसिडेंशियल ट्रेन चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंची थी। वहीं अब एक बार फिर चारबाग रेलवे स्टेशन पर प्रेसिडेंशियल ट्रेन का स्वागत होगा। राष्ट्रपति का संभावित कार्यक्रम 27 से 29 अगस्त का है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि रेलवे अधिकारी खुलकर नहीं कर रहे हैं। हालांकि, रेलवे बोर्ड के एक सीनियर अफसर ने बताया कि राष्ट्रपति प्रेसिडेंशियल ट्रेन से लखनऊ से अयोध्या की यात्रा कर सकते हैं।
राष्ट्रपति भवन से इस बाबत सूचना दी गई है। कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति 27 अगस्त को स्पेशल विमान से अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। अगले दिन 28 अगस्त को गोरखपुर जाएंगे। वहां वह आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। वहां गुरु गोरक्षनाथ विश्वविद्यालय में अस्पताल भवन का भी उद्घाटन करेंगे और शाम को लखनऊ वापस लौटेंगे। इसकेबाद अगले दिन 29 अगस्त को प्रेसिडेंशियल ट्रेन से वह अयोध्या जाएंगे, जहां रामलला के दर्शन करेंगे। रेलवे ने लखनऊ-फैजाबाद रूट पर ट्रैक मेंटेनेंस का काम शुरू कर दिया है।