{"_id":"6a99a69d8f49e12cf10143e9","slug":"up-action-taken-over-gross-negligence-in-the-disposal-of-revenue-cases-four-tehsildars-and-one-naib-tehsilda-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: राजस्व वादों के निस्तारण में बड़ी लापरवाही पर एक्शन, चार तहसीलदार और एक नायब तहसीलदार निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: राजस्व वादों के निस्तारण में बड़ी लापरवाही पर एक्शन, चार तहसीलदार और एक नायब तहसीलदार निलंबित
Thu, 03 Sep 2026 11:14 PM IST
Akash Dwivedi
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:14 PM IST
सार
राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों के निस्तारण में लापरवाही पर सरकार ने पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें चार तहसीलदार और एक नायब तहसीलदार शामिल हैं। राजस्व परिषद ने कार्रवाई के साथ अनुशासनिक जांच भी शुरू की है। लंबित मामलों की समीक्षा में निस्तारण की प्रगति असंतोषजनक मिली थी।
विज्ञापन
निलंबित
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
राज्य सरकार ने राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों के निस्तारण में लापरवाही पर पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। राजस्व परिषद ने इन पांचों को निलंबित करने के साथ अनुशासनिक कार्रवाई भी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में राजस्व न्यायालयों में लंबित वाद के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा के दौरान कहा था कि इस काम में लापरवाही पर जिम्मेदारो पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इसी कड़ी में कार्रवाई की गई है। राजस्व परिषद की आयुक्त एवं सचिव कंचन वर्मा ने बताया कि राजस्व न्यायालयों में दाखिल वादों की न्यायालयवार और अधिकारीवार गहन समीक्षा की गई। जिसमें लंबित मामलों के निस्तारण की प्रगति संतोषजनक नहीं मिली।
विज्ञापन
इसके आधार पर परिषद ने चार तहसीलदार और एक नायब तहसीलदार को निलंबित कर दिया है, जिसमें तहसीलदार पवन कुमार सिंह, तत्कालीन प्रभारी तहसीलदार, पट्टी, जनपद प्रतापगढ़ और वर्तमान में तहसीलदार प्रयागराज, तहसीलदार अतुल हर्ष, तहसील बलिया, तहसीलदार हरेराम यादव तत्कालीन नायब तहसीलदार, तहसील धनघटा और वर्तमान में तहसीलदार गोण्डा, तहसीलदार आनन्द ओझा, तहसील खलीलाबाद, संतकबीर नगर तथा नायब तहसीलदार विवेक कुमार सिंह, तहसील सरोजनीनगर, लखनऊ आदि शामिल हैं।
विज्ञापन