फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Braj arrives in Awadh on tiny feet; mischievous Radha and Kanha captivate hearts; 'Ghar-Ghar Radha-Kanha U

लखनऊ: नन्हे कदमों से अवध में उतरा ब्रज, नटखट राधा-कान्हा ने मोहा;'घर-घर राधा-कान्हा उत्सव'का आयोजन

Thu, 03 Sep 2026 08:08 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 03 Sep 2026 08:08 PM IST
सार

लखनऊ के हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर घर-घर राधा-कान्हा उत्सव आयोजित हुआ। इसमें बच्चों ने राधा-कृष्ण के बाल रूप में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। नन्ही राधाओं ने नृत्य और कथक से माहौल आकर्षक बनाया। विभिन्न आयु वर्गों में बच्चों का चयन कर उन्हें पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिए गए। कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विज्ञापन
UP Braj arrives in Awadh on tiny feet; mischievous Radha and Kanha captivate hearts; 'Ghar-Ghar Radha-Kanha U
घर-घर राधा-कान्हा उत्सव'का आयोजन - फोटो : शुभम बंसल/ कुलदीप सिंह

विस्तार

हाथों में माखन की मटकी, सिर पर मोरपंखी पगड़ी और आंखों में नटखट शरारत... दूसरी ओर रंग-बिरंगे घाघरे, माथे पर बिंदी और सजी-संवरी नन्ही राधाएं। हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर ''जय कन्हैया लाल की...'' के स्वर, ''राधे-राधे'' के जयकारे के बीच जब नन्हे बच्चे राधा-कृष्ण के रूप में मंच पर उतरे तो लगा मानो लखनऊ में अचानक ब्रज की गलियां जीवंत हो उठी हों। हर कोई एकटक निहारता रह गया।

विज्ञापन

यहां क्लिक करके देखें तस्वीरें-

विज्ञापन

UP Braj arrives in Awadh on tiny feet; mischievous Radha and Kanha captivate hearts; 'Ghar-Ghar Radha-Kanha U
aaditya goyal and samridhi - फोटो : शुभम बसंल

यह मनमोहक नजारा बृहस्पतिवार को हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर आयोजित अमर उजाला के घर-घर राधा-कान्हा उत्सव'' में दिखा। अमर उजाला और उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में हुए आयोजन में बच्चों की मासूम अदाओं ने हर किसी का मन मोह लिया। 

UP Braj arrives in Awadh on tiny feet; mischievous Radha and Kanha captivate hearts; 'Ghar-Ghar Radha-Kanha U
'घर-घर राधा-कान्हा उत्सव'का आयोजन - फोटो : कुलदीप सिंह

मंच पर जब एक-एक कर राधा और कृष्ण के बालरूप उतरे तो दर्शक तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाते रहे। नन्ही राधाओं के नृत्य और कथक के माध्यम से राधा-कृष्ण प्रेम के चित्रण ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम में शहर के अलग-अलग इलाकों से माता-पिता बच्चों को लेकर पहुंचे थे। तीनों श्रेणियों में प्रतिभागियों का चयन किया गया और सभी को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। संचालन मनीष पंडित ने किया।

विज्ञापन

UP Braj arrives in Awadh on tiny feet; mischievous Radha and Kanha captivate hearts; 'Ghar-Ghar Radha-Kanha U
aanvi and aayu jaiswal - फोटो : शुभम बसंल

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाने वाली

1- फैशन डिजाइनर निधि गुप्ता
2- फैशन इंफ्लूएंसर रिबेका कथूरिया

UP Braj arrives in Awadh on tiny feet; mischievous Radha and Kanha captivate hearts; 'Ghar-Ghar Radha-Kanha U
sanskar and samridhi - फोटो : शुभम बसंल
उप्र मेट्रो के जन संपर्क अधिकारी पंचानन मिश्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। इनके साथ निर्णायक मंडल के सदस्यों ने बच्चों को पुरस्कृत किया।

UP Braj arrives in Awadh on tiny feet; mischievous Radha and Kanha captivate hearts; 'Ghar-Ghar Radha-Kanha U
kashvi and madhavi - फोटो : शुभम बसंल

कृष्ण बनकर इन्होंने जीता दिल (तीन से सात वर्ष की श्रेणी)

1- विख्यात
2- अर्णव
3- आरव
4- राजशेखर
5- आद्रिक

UP Braj arrives in Awadh on tiny feet; mischievous Radha and Kanha captivate hearts; 'Ghar-Ghar Radha-Kanha U
arnav and kaashvi - फोटो : शुभम बसंल

नन्हे कान्हा ने मारी बाजी (शून्य से तीन वर्ष की श्रेणी)

1- ध्रुव
2- अर्जिता
3- अदित्री

UP Braj arrives in Awadh on tiny feet; mischievous Radha and Kanha captivate hearts; 'Ghar-Ghar Radha-Kanha U
घर-घर राधा-कान्हा उत्सव'का आयोजन - फोटो : कुलदीप सिंह

सांत्वना पुरस्कार 1- धैर्य 2- रिदम

राधा बनी बच्चियों ने मोहा मन (तीन से सात वर्ष की श्रेणी)

1- गार्गी
2- मेहर
3- वाणी
4- रंजीत काैर
5- जितिशा

UP Braj arrives in Awadh on tiny feet; mischievous Radha and Kanha captivate hearts; 'Ghar-Ghar Radha-Kanha U
घर-घर राधा-कान्हा उत्सव'का आयोजन - फोटो : कुलदीप सिंह

नन्ही राधाओं ने मारी बाजी (शून्य से तीन वर्ष की श्रेणी)

1- सिया
2- शिवन्या

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed