{"_id":"6a99a3b6f72b4f1a47062eeb","slug":"up-tet-now-required-for-classes-1-5-teachers-in-aided-secondary-schools-revised-eligibility-criteria-issued-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एडेड माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा एक से पांच के शिक्षकों के लिए भी टीईटी, जारी हुई संशोधित अर्हता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: एडेड माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा एक से पांच के शिक्षकों के लिए भी टीईटी, जारी हुई संशोधित अर्हता
Thu, 03 Sep 2026 10:18 PM IST
Akash Dwivedi
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Thu, 03 Sep 2026 10:18 PM IST
सार
प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से संबद्ध प्राइमरी अनुभाग में सहायक अध्यापक भर्ती के लिए अब शिक्षक पात्रता परीक्षा अनिवार्य कर दी गई है। संशोधित अर्हता में स्नातक, बीटीसी या डीएलएड के साथ कक्षा एक से पांच तक की शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी होगा।
विज्ञापन
tet
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट द्वारा बेसिक शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किए जाने के बाद शासन ने प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय से संबद्ध प्राइमरी अनुभाग (कक्षा एक से पांच तक) में सहायक अध्यापक भर्ती के लिए भी अर्हता में टीईटी को शामिल कर दिया है। शासन ने इसके संशोधित अर्हता जारी कर दी है।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव संदीप परमार की ओर से जारी निर्देश के अनुसार संबद्ध प्राइमरी में सहायक अध्यापक के लिए स्नातक, एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम में बीटीसी व डीएलएड और केंद्र या राज्य सरकार द्वारा कक्षा एक से पांच तक के लिए आयोजित टीईटी पास होना होगा। जबकि अभी तक की अर्हता के अनुसार यह स्नातक व बीटीसी ही था।
विज्ञापन
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा बेसिक शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किए जाने के बाद देश-प्रदेश भर के शिक्षक आंदोलनरत थे। वे इससे राहत देने की मांग कर रहे थे। इस क्रम में शासन की ओर से पहले जहां सभी के लिए सामान्य टीईटी का आयोजन किया गया था। वहीं अब कार्यरत शिक्षकों के लिए भी विशेष टीईटी का आयोजन किया जा रहा है। ताकि शिक्षकों की सेवा सुरक्षा की जा सके।
विज्ञापन