ट्रेनों में यात्रियों को घटिया खाना परोसे जाने की शिकायत पर रेलवे अधिकारियों ने शुक्रवार को अवध एक्सप्रेस की पैंट्रीकार में छापा मारा। गंदगी के बीच पकता खाना, नॉन ब्रांडेड पानी की बिक्री और मनमाना दाम वसूली की शिकायत मिली। वहीं शताब्दी एक्सप्रेस में खाना खाने के बाद यात्री की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली है। पूर्वोत्तर रेलवे के एसीएम एमपी सिंह के नेतृत्व में छापा मारा गया।
{"_id":"5cf1dba8bdec22078b293c46","slug":"poor-quality-food-caught-to-serve-passengers-during-raid-in-awadh-express","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अवध एक्सप्रेस की पैंट्रीकार में छापा, यात्रियों को परोसा जा रहा था घटिया खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवध एक्सप्रेस की पैंट्रीकार में छापा, यात्रियों को परोसा जा रहा था घटिया खाना
Sat, 01 Jun 2019 01:59 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: राजेश सैनी
Updated Sat, 01 Jun 2019 01:59 PM IST
सार
मनमाना रेट जा रहा है वसूला, बढ़ रहीं शिकायतें
विज्ञापन
ट्रेन में फैली गंदगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाना
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ गोंडा रूट पर गाड़ी संख्या 19037 अवध एक्सप्रेस की पैंट्रीकार में शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे एसीएम एमपी सिंह ने छापा मारा। उन्हें देखते ही कर्मचारी सकपका गए और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुट गए। उन्होंने खाना बनाते वक्त मिली गंदगी पर फटकारा। इतना ही नहीं उन्होंने कर्मचारियों के मेडिकल सहित अन्य डॉक्यूमेंट भी चेक किए। साथ ही सौ बोतल नॉन ब्रांडेड पानी भा जब्त कर लिया। दूसरी ओर लखनऊ से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस(12003) के यात्री विनय गंगवार ने बताया कि ट्रेन में खाना खाने के बात अचानक तबीयत बिगड़ गई और उलटियां भी होने लगीं। उन्होंने इसकी शिकायत दर्ज कराई है। लखनऊ गोंडा रूट पर टिकट चेकिंग अभियान भी चलाया गया, जिसमें चलाकर 6.50 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
ट्रेन में दिया जाने वाला पानी
- फोटो : अमर उजाला
यात्रियों की शिकायतें
हमसफर में बिक रहा नॉन ब्रांडेड पानी
पैसेंजर उत्कर्ष सिंह ने बताया कि वह आनंदविहार से गोरखपुर के लिए हमसफर एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे थे, जिसमें नॉन ब्रांडेड पानी बिक रहा था। जो लिनेन मिला था, वह इस्तेमाल लायक नहीं था। वहीं 12595 गोरखपुर आनंदविहार हमसफर एक्सप्रेस के पैसेंजरों ने शिकायत दर्ज कराई कि तकिए के कवर, कंबल व बेडशीट बहुत ही गंदी थी।

ट्रेन में पड़ी गंदगी
- फोटो : अमर उजाला
एसी कूलिंग ठप, यात्री पसीने-पसीने
गोरखपुर पनवेल के यात्री प्रशांत वर्मा ने एसी कूलिंग ठप होने की शिकायत डीआरएम से की। फैजाबाद-दिल्ली के यात्री अखंड सिंह ने कहा कि थर्ड एसी बोगी बी-2 की कूलिंग खराब थी।
गोरखपुर पनवेल के यात्री प्रशांत वर्मा ने एसी कूलिंग ठप होने की शिकायत डीआरएम से की। फैजाबाद-दिल्ली के यात्री अखंड सिंह ने कहा कि थर्ड एसी बोगी बी-2 की कूलिंग खराब थी।
विज्ञापन
ट्रेन में पड़ी गंदगी
- फोटो : अमर उजाला
गंदगी के बीच सफर की मजबूरी
लखनऊ एलटीटी एक्सप्रेस के यात्री विनय कुमार ने बताया कि थर्ड व सेकंड एसी में गंदगी का अंबार लगा हुआ था। यशवंतपुर गोरखपुर एक्सप्रेस के पैसेंजर प्रखर गोयल ने कहा कि बी-5 बोगी में भयंकर गंदगी के बीच यात्रा करनी पड़ी। वैशाली एक्सप्रेस की एस-2 बोगी के यात्री राजीव मिश्र ने बताया कि शौचालय की गंदगी बहते हुए सीटों तक पहुंच गई।