{"_id":"5cef7b6dbdec22072925711b","slug":"a-women-delivered-four-children-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ईद से पहले रेहाना के घर आईं ‘चौगुनी’ खुशियां, अस्पताल में लगी देखने वालों की भीड़, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद से पहले रेहाना के घर आईं ‘चौगुनी’ खुशियां, अस्पताल में लगी देखने वालों की भीड़, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 01 Jun 2019 10:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
नवजातों की संक्रमण से बचाने के लिए वार्मर में रखा गया है
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गोंडा की रेहाना और जियाउल हक के घर ईद से पहले ही खुशियों का दौर शुरू हो गया। रेहाना ने बुधवार को लखनऊ के निजी अस्पताल में एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। इनमें दो बेटे व दो बेटियां हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, मां और बच्चे स्वस्थ हैं। एक साथ चार बच्चों के जन्म की खबर पर अस्पताल में देखने वालों की भीड़ लग गई। वहीं, रेहाना के घर से लेकर अस्पताल तक रिश्तेदारों व परिवारीजनों का तांता लग गया।
2 of 6
नवजातों की संक्रमण से बचाने के लिए वार्मर में रखा गया है
- फोटो : amar ujala
गोंडा निवासी 25 वर्षीय रेहाना की शादी वर्ष 2013 में हुई थी। पति जियाउल हक मुंबई में निजी कंपनी में काम करता है। कई साल बाद भी रेहाना को गर्भधारण नहीं हो रहा था।
3 of 6
नवजातों की संक्रमण से बचाने के लिए वार्मर में रखा गया है
- फोटो : amar ujala
कई माह तक इलाज के बाद रेहाना गर्भवती हुई। बुधवार को प्रसव पीड़ा होने पर तीमारदार उसे पुरनिया स्थित निजी अस्पताल की इमरजेंसी ले गए। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. आशा मिश्रा व उनकी टीम ने सिजेरियन ऑपरेशन करके प्रसव कराया। इसमें करीब आधा घंटा लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
नवजातों की संक्रमण से बचाने के लिए वार्मर में रखा गया है
- फोटो : amar ujala
डॉ. आशा मिश्रा ने बताया कि सभी बच्चों का वजन एक किलो से अधिक है।उन्होंने बताया कि दो से तीन बच्चों की एक साथ डिलीवरी होती रहती है। हालांकि 20 साल के कॅरिअर में उन्होंने एक साथ चार बच्चों की डिलीवरी नहीं कराई।
विज्ञापन
5 of 6
नवजातों की संक्रमण से बचाने के लिए वार्मर में रखा गया है
- फोटो : amar ujala
ऐसे दुर्लभ मामले की ये हो सकती हैं वजहें
क्वीन मेरी की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. एसपी जैसवार का कहना है कि सामान्य तौर पर चार बच्चों के एक साथ पैदा होने के मामले दुर्लभ हैं। यदि महिला गर्भधारण नहीं कर पा रही है और जाने-अनजाने उसे इसकी दवा दी गई हो तो यह संभावना बढ़ जाती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।