फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   poor performance of govt school students

खुली शिक्षा की पोलः सातवीं के बच्चे नहीं कर सके साधारण गुणा-भाग

Wed, 04 May 2016 03:46 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Wed, 04 May 2016 03:46 PM IST
विज्ञापन
poor performance of govt school students
स्टूडेंट्स - फोटो : demo pic

बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता की एक बार फिर पोल खोल गई। सातवीं के बच्चे साधारण गुणा और भाग तक नहीं लगा सके। 15 का पहाड़ा सुनाने में भी बच्चे असफल रहे।

विज्ञापन


मामला नगर क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय मानपुर लाला का है। इसका खुलासा मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक महेंद्र सिंह राणा के निरीक्षण में हुआ। उन्होंने स्कूल में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक महेंद्र सिंह राणा ने राजधानी के तीन स्कूलों का निरीक्षण किया। सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय गुडंबा पहुंचे तो 147 में से 75 बच्चे उपस्थित मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मलिहाबाद के कुछ स्कूलों का किया निरीक्षण

poor performance of govt school students
स्टूडेंट्स - फोटो : demo pic

इसके बाद वे प्राथमिक विद्यालय मानपुर लाला पहुंचे। विद्यालय में 110 में से 83 बच्चे उपस्थित मिले। वहां पेड़-पौंधे देख एडी प्रसन्न हुए और उन्होंने प्रधानाध्यापक किरण को प्रशस्ति पत्र दने की घोषणा की। 

वहां बच्चों ने गणित के सवाल भी हल कर दिए, जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय मानपुर लाला में स्थिति इसके उलट मिली। बच्चे साधारण गुणा और भाग के सवाल नहीं लगा सके।

बच्चों की उत्तर पुस्तिकाएं भी दुरुस्त नहीं मिलीं। उन्होंने गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण मणि त्रिपाठी ने भी मलिहाबाद के कुछ स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थिति संतोषजनक बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed