{"_id":"6755a881d09a575fd102706b","slug":"polish-company-will-set-up-can-manufacturing-plant-in-up-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी में पोलैंड की कंपनी लगाएगी कैन निर्माण संयंत्र, उन्नाव में लगेगा प्लांट, सौंपा गया जमीन आवंटन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी में पोलैंड की कंपनी लगाएगी कैन निर्माण संयंत्र, उन्नाव में लगेगा प्लांट, सौंपा गया जमीन आवंटन पत्र
Sun, 08 Dec 2024 07:39 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 08 Dec 2024 07:39 PM IST
सार
यूपी के उन्नाव में पोलैंड की कंपनी प्लांट लगाएगी। इसमें शीतल पेय, एनर्जी ड्रिंक और बियर आदि के कैन बनेंगे। यह यूपी का पहला कैन प्लांट होगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पोलैंड की कंपनी कैनपैक के लिए उन्नाव में प्लांट लगाने का रास्ता साफ हो गया है। 1300 करोड़ की लागत से स्थापित होने वाली ये यूपी की पहली कैन निर्माण इकाई होगी। 65 एकड़ जमीन में बनने वाला ये प्लांट 5000 से ज्यादा लोगों को रोजगार देगा। प्लांट की स्थापना के लिए कंपनी को जमीन आवंटन पत्र सौंप दिया गया है। कंपनी का महाराष्ट्र के बाद यूपी में यह दूसरा संयंत्र होगा।
विज्ञापन
यूपी में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के साथ विदेशी कंपनियों की इकाइयां तेजी से स्थापित हो रही हैं। इसी क्रम में पोलैंड की बहुराष्ट्रीय कंपनी कैनपैक उन्नाव में कैन निर्माण का संयंत्र स्थापित कर रही है। गंगा एक्सप्रेसवे के नजदीक उन्नाव में सराय कटिया में ये प्लांट लगेगा। इस इकाई में शीतल पेय, बियर, एनर्जी ड्रिंक सहित अन्य पेय पदार्थों में इस्तेमाल होने वाले कैन का निर्माण होगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भित्ति चित्रों की जरिये दर्शाई जाएगी श्रीराम के मर्यादा पुरुषोत्तम बनने की यात्रा, 80 म्यूरल बनाए जाएंगे
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अभी हार से उबरी भी नहीं सपा, इस चर्चित सीट पर टिकट को लेकर अंतर्कलह शुरू; कटेहरी की तरह गंवा न बैठें
प्रदेश का पहला कैन प्लांट होगा
कंपनी ने यूपी में पहली बार कदम रखे हैं और कैन प्लांट भी यूपी का पहला होगा। इस परियोजना पर 1300 करोड़ रुपये का निवेश होगा। यूपीडा ने उन्नाव में जमीन उपलब्ध करवाई है, जिसका आवंटन पत्र कंपनी को दे दिया गया। कैन संयंत्र की स्थापना के साथ ही उन्नाव मे गंगा एक्सप्रेसवे के नजदीक कम से कम 100 नई छोटी इकाइयों का भी जन्म होगा। इन इकाइयों से 10 हजार लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।