{"_id":"5cc0036cbdec22143d3992fb","slug":"policemen-arrested-three-bookies-in-raebareli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल मैचः सट्टेबाजों के एक गिरोह का भंडाफोड़, छापे में लाखों रुपये समेत मिला ये सब सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल मैचः सट्टेबाजों के एक गिरोह का भंडाफोड़, छापे में लाखों रुपये समेत मिला ये सब सामान
Wed, 24 Apr 2019 02:07 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 24 Apr 2019 02:07 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली पुलिस व स्वॉट टीम ने रायबरेली के बेलीगंज में सट्टेबाजों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। ये लोग आईपीएल मैच के दौरान हार-जीत के नाम पर लाखों रुपये का सट्टा लगवाते थे। पुलिस ने छापा मारकर मौके से तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 12 आरोपी मौके से भाग निकले। सटोरियों के पास से 11.41 लाख रुपये बरामद हुए हैं।
एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बेलीगंज में जसप्रीत सिंह उर्फ गोलू सरदार के घर पर सट्टा का कारोबार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर सदर कोतवाल अतुल सिंह व स्वॉट टीम प्रभारी जेपी यादव ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा। इस दौरान घर के अंदर आईपीएल मैच का लाइव प्रसारण चल रहा था।
साथ ही फोन पर दस हजार रुपये व 20 हजार का सट्टा लगाने की आवाजें आ रहीं थीं। एसपी ने बताया कि टीम ने अंदर घुसकर तीन आरोपियों को दबोच लिया, जबकि 12 सटोरिये मौके से भाग निकले। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शहर के अहियारायपुर निवासी सादिक, सत्य नगर निवासी रमेश चंद्र गुप्ता और अमृत नगर गांधी धर्मशाला निवासी राहुल साहू के रूप में हुई है।

कर ली गई भागे आरोपियों की पहचान
बरामद हुए रुपये
- फोटो : amar ujala
एसपी ने बताया कि भागे आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है। इनमें बेलीगंज निवासी गोलू सरदार, छोटी बाजार निवासी पप्पू चिकना, राजू सोनार, राना नगर निवासी सिंपल सिंह, सर्वोदय नगर निवासी पवन बक्सा, प्रगतिपुरम कॉलोनी निवासी करनलाल, सत्य नगर निवासी गोलू लाला, इंदिरा गार्डेन निवासी सोनू सिंह, प्रभुटाउन निवासी छोटे उर्फ रामजी मिश्रा, स्टेशन रोड निवासी राहुल अग्निहोत्री, अमृत नगर निवासी आशीष साहू व अमरनाथ शामिल हैं। इन सभी की तलाश की जा रही है।
सटोरियों के पास से 11.41 लाख रुपये बरामद हुए हैं। सट्टा लिखे जाने की पर्ची व तीन मोबाइल भी मिले हैं।
सटोरियों के पास से 11.41 लाख रुपये बरामद हुए हैं। सट्टा लिखे जाने की पर्ची व तीन मोबाइल भी मिले हैं।