आगरा एक्सप्रेस वे में खड़ी बस के पीछे घुसी कार, इंस्पेक्टर की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काकोरी में आगरा एक्सप्रेस वे में शनिवार दोपहर सड़क हादसे में कानपुर की बिल्हौर कोतवाली के इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह सेंगर की दर्दनाक मौत हो गई।
वह इंडिगो कार से अकेले इंदिरानगर के तकरोही स्थित घर जा रहे थे तभी काकोरी के बड़ा गांव के पास सड़क किनारे खड़ी खराब मिनी बस से उनकी कार जा टकराई। इंस्पेक्टर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस आधे घंटे की मशक्कत के बाद कार को ट्रक से निकाल सकी।
थाना प्रभारी शशिकांत यादव ने बताया कि हादसा दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुआ। इंस्पेक्टर मूलरूप से बलिया के पकड़ी गांव के थे और यहां तकरोही में मकान बनवाकर रह रहे थे।
शनिवार को वह अवकाश लेकर घर जा रहे थे तभी हादसा हो गया। जितेंद्र सिंह सेंगर वर्ष 2001 बैच के सब इंस्पेक्टर थे और बीते वर्ष ही उनकी बतौर इंस्पेक्टर पदोन्नति हुई थी।
हादसे पर मच गया कोहरामपरिवार में पत्नी पुष्पा के अलावा
बेटा अनुग्रह (20) और राजा (18) है। अनुग्रह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है जबकि राजा निजी कॉलेज से बीटेक कर रहा है। हादसे की जानकारी पाकर परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
इंस्पेक्टर के बैच के कई साथी मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी का कहना है कि बस किसकी है? उसमें क्या खराबी थी? बस कब से खड़ी थी? इसका पता लगाया जा रहा है।
बस मालिक के खिलाफ हाईवे पर लापरवाही से वाहन खड़ा करने की रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।