फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM Narendra Modi interacts with beneficiaries of Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana.

यूपी में अन्न महोत्सव: पीएम मोदी बोले- लाभार्थियों की थाली तक पहुंच रहा है अन्न का हर दाना, अब लूट बंद

Thu, 05 Aug 2021 08:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Thu, 05 Aug 2021 08:45 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अब लूट पूरी तरह से बंद हो चुकी है। दिल्ली से भेजा गया अन्न का हर दाना लाभार्थियों की थाली तक पहुंच रहा है। सरकार गरीबों के साथ हमेशा ही खड़ी है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi interacts with beneficiaries of Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana.
लाभार्थियों को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दोपहर एक बजे नि:शुल्क अन्न वितरण योजना अन्नोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वाराणसी के पांच लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। लाभार्थियों से बात करने के बाद पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित भी किया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में पुरुष हॉकी टीम के ओलंपिक में पदक जीतने पर बधाई दी। उन्होंने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि एक ऐसे समय जब पूरा देश उपलब्धियां हासिल कर रहा है तब कुछ लोग अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए संसद को नहीं चलते दे रहे हैं। वो ये नहीं समझ रहे हैं कि आज का भारत पद नहीं पदक जीतकर अपनी पहचान बना रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व कोरोना महामारी से लड़ रहा है। इस समय भी देश पूरी क्षमता से आगे बढ़ रहा है। विपक्ष के लोग नहीं चाहते कि देश आगे बढ़े वो हर रुकावट डालना चाहते हैं लेकिन ये देश नहीं रुकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महामारी के दौरान यूपी के करोड़ों परिवारों को हर महीने मुफ्त अन्न उपलब्ध करवाया जा रहा है। यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी को पहले हमेशा से ही राजनीतिक चश्में से देखा गया। इन लोगों ने कभी नहीं सोचा कि यूपी देश की समृद्घि का रास्ता भी बन सकता है। किसी ने राजनीतिक स्वार्थ के लिए तो किसी ने अपने परिवार को सद्घि बनाने के लिए इस्तेमाल किया पर डबल इंजन की सरकार ने यूपी को संकुचित दायरे से बाहर देखने का तरीका विकसित किया। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब यूपी के अपराधियों में भय व्याप्त है। आज यूपी में यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जनता का पैसा सीधे लोगों के खाते में पहुंचे।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कही ये बातें
- आज आप सभी से बात कर संतोष हो रहा है क्योंकि दिल्ली से भेजे गए हर अन्न का दाना लाभार्थियों की थाली तक पहुंच रहा है।
- अब लूट का रास्ता नहीं बचा है।
- आज से दो साल पहले 5 अगस्त को ही जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटा और पिछले साल इसी दिन भव्य राम मंदिर की निर्माण की ओर देश ने कदम रखा।
- आज फिर देश के लिए उमंग का अवसर है क्योंकि ओलंपिक में आज ही के दिन हमारे हॉकी खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर पुराने गौरव को हासिल करने का मौका दिया है।
- यह संयोग है कि आज ही यूपी के 15 करोड़ लोगों के लिए अन्न वितरण का आयोजन हो रहा है।
- कुछ लोग संसद को रोकने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन देश के 130 करोड़ लोग ऐसा नहीं होने देंगे।
- जुलाई में एक लाख 16 हजार करोड़ से ज्यादा का जीएसटी कलेक्शन होना ये दिखाता है कि देश की अर्थव्यवस्था पटरी पर आ रही है।
- देश का पहला मेड इन इंडिया विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत का समुद्र में ट्रायल चल रहा है।

पीएम मोदी ने लाभार्थियों से की बात:
बादामी नाम की महिला ने बताया लगवा लिया है टीका
पीएम ने बादामी नाम की महिला से पूछा कि क्या उसे कहीं अन्न लेने के लिए जाना पड़ा तब उसने बताया कि नहीं उसे सब कुछ आराम से मिल गया। उसने कहा कि मोदी जी आप हैं तो सब कुछ ठीक है। जब प्रधानमंत्री ने उससे पूछा कि बच्चों की पढ़ाई कैसी चल रही है तो उन्होंने घर से लेकर शौचालय और टीका तक की बात बता डाली कि उन्हें सब कुछ मिल गया है। उन्होंने बताया कि मैंने टीका लगवा लिया है। इस पर पीएम मोदी ने उन्हें और लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने को कहा।

पंकज ने बताया कि मुफ्त राशन योजना से हुई राहत
पंकज ने बताया कि उसकी छोटी सी परचून की दुकान है और कोविड के दौरान मुफ्त अन्न योजना से उन्हें लाभ हुआ। उन्हें किसान सम्मान निधि का लाभ भी मिला। प्रधानमंत्री ने कहा कि आप जैसे लोगों के लिए ही दस प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान हमारी सरकार ने किया है।

धान की खेती करने वाली बबीता से की बात
बबीता ने बताया कि उसके खाते में किसान सम्मान निधि की राशि आ जाती है। बबीता ने कहा कि उन्हें महीने में दो बार मुफ्त राशन मिलता है जिससे उन्हें बड़ी राहत मिलती है और कोई परेशानी नहीं होती। पीएम मोदी ने उन्हें बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ आप उठा सकती हैं जिससे आपको खेती में मदद मिलेगी।


सहारनपुर से कमलेश
पीएम मोदी ने पूछा कि मुफ्त राशन आपको मिलता है कमलेश जी तो उन्होंने बताया कि हां मिल रहा है। कमलेश ने बताया कि उन्हें अन्य योजनाओं का लाभ भी मिला है। जैसे- शौचालय बन गया, पक्का मकान बन गया। पीएम ने उनसे पूछा कि आपको मकान बनाने के लिए किसने सहायता की तो वह बोलीं कि सरकार ने जो पैसे दिए और खुद के कुछ पैसे मिलाकर हमने अपना घर पक्का बना लिया। पीएम ने यह भी अवगत कराया कि सरकार एक पेंशन योजना भी चला रही है। उसका भी लाभ लिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed