फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM Kisan Samman Nidhi Yojna wrong feeds in Aadhar card of many farmers

यूपी: 57 लाख किसानों को नहीं मिलेगा किसान सम्मान निधि का लाभ, आधार कार्ड में मिली गड़बड़ी

Fri, 27 Dec 2019 10:39 AM IST
प्राची प्रियम गौरव शर्मा, अमर उजाला
गौरव शर्मा, अमर उजाला Published by: प्राची प्रियम Updated Fri, 27 Dec 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojna wrong feeds in Aadhar card of many farmers
सांकेतिक तस्वीर

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत बड़ी संख्या में आधार कार्ड में गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। शासन की समीक्षा में सामने आया है कि सूबे के 57,90,664 किसानों के आधार कार्ड योजनांतर्गत गलत फीड हुए हैं।गौतमबुद्धनगर के लिए राहत वाली बात यह है कि आधार करेक्शन के मामले में जिला पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। पहले नंबर पर गाजियाबाद और तीसरे पर हापुड़ है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत प्रत्येक चार माह में 2000 रुपये (सालाना 6 हजार रुपये) किसानों को मिलते हैं। केंद्र सरकार ने योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने की 30 नवंबर आखिरी तारीख तय की थी। योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड का पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। 
विज्ञापन


योजना के संबंध में पूरे प्रदेश में प्राप्त आवेदनों में 57 लाख से अधिक किसानों के आधार कार्ड में गड़बड़ी पाई गई है। इनमें करेक्शन का काम जिला स्तर पर चल रहा है। आधार कार्ड में गड़बड़ी वाले मामलों में करेक्शन होने तक किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर में 9369 किसान रहेंगे वंचित

गौतमबुद्ध नगर भले ही आधार करेक्शन के मामले में सूबे में दूसरे स्थान पर है, लेकिन 9369 किसानों के आधार कार्ड में अब भी गड़बड़ी है। जिले के कुल 52 हजार किसानों का डाटा केंद्र सरकार को भेजा जा चुका है। वहीं नंबर एक पर आसीन गाजियाबाद के 8445 किसानों के आधार कार्ड में गड़बड़ी हैं। 14924 संख्या के साथ हापुड़ तीसरे स्थान पर है। 

31437 के साथ लखनऊ पांचवें, 52756 के साथ मेरठ 21वें, 64893 के साथ कानपुर नगर 34वें स्थान पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 66029 आधारकार्ड में गड़बड़ी सामने आई है। यह 37वें स्थान पर है। 55वें नंबर पर मौजूद बुलंदशहर में 97944 आधार कार्ड गलत फीड हुए हैं। 75वें स्थान पर मौजूद जौनपुर (1,98,736) की सबसे खराब स्थिति है। 

वहीं कृषि उपनिदेशक एएन मिश्र ने इस मामले में कहा कि जिले के करीब 9369 किसानों के आधार कार्ड में गड़बड़ी मिली है। आधार करेक्शन के मामले में गौतमबुद्धनगर दूसरे स्थान पर है। जल्द ही सभी आधार कार्ड को दुरस्त करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed