फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pink booth vandalized, police personnel assaulted, uniforms torn

Lucknow News: पिंक बूथ में तोड़फोड़, पुलिस कर्मियों से मारपीट, फाड़ी वर्दी

Sun, 15 Mar 2026 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 15 Mar 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Pink booth vandalized, police personnel assaulted, uniforms torn
सरोजनीनगर। बंथरा थाने से 200 मीटर की दूरी पर स्थित पिंक बूथ में शनिवार शाम शराब के नशे में कार सवार युवक ने तोड़फोड़ की। मना करने पर आरोपी ने पुलिस कर्मियों हाथपाई की और वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर राणा राजेश सिंह के मुताबिक शनिवार शाम करीब पांच बजे वाराणसी कैंट निवासी राजा भारती कार से घूम रहा था। कुछ देर बाद वह पिंक बूथ पहुंचा और बाहर रखा कूलर पलट दिया और ईंट-पत्थरों से खिड़की के शीशे तोड़ दिए। महिला सिपाही श्वेता ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह उनसे उलझ गया।
विज्ञापन


पुलिस फोर्स के पहुंचने पर आरोपी ने पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की। उसने एक पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी। किसी तरह आरोपी पर काबू पाकर उसे थाने पहुंचाया गया। अधिक नशे में होने के कारण आरोपी कुछ बता नहीं सका। होश में आने पर उससे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed