Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Permission denied in Lucknow yet Congress proceeds with Constitution Protection March

लखनऊ: रोक के बावजूद मार्च निकाल कांग्रेस ने दिखाई ताकत, प्रदेश अध्यक्ष व प्रभारी समेत कई हिरासत में लिए गए

Thu, 26 Nov 2026 09:16 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 26 Nov 2026 09:16 PM IST
सार

लखनऊ जिला प्रशासन की अनुमति न मिलने के बावजूद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना व प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के नेतृत्व में संविधान रक्षा मार्च निकाला, जिसे पुलिस ने कई लेयर की बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोकझोक व धक्कामुक्की हुई, जिसके बाद वरिष्ठ नेताओं समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया गया।

विज्ञापन
Permission denied in Lucknow yet Congress proceeds with Constitution Protection March
कांग्रेस का मार्च पुलिस ने रोका, धक्कामुक्की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की ओर से संविधान रक्षा मार्च निकालने को लखनऊ जिला प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दी गई थी। इसके बाद भी पार्टी कार्यालय में हुए कार्यक्रम के बाद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के हुजूम ने कांग्रेस मुख्यालय से मार्च निकाला। कांग्रेस कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा झंडा लिए आगे-आगे चल रहे थे और पीछे युवा व अन्य नारे लगाते हुए चल रहे थे।

विज्ञापन


पार्टी मुख्यालय से आगे बढ़ने पर मुख्य मार्ग से पहले सुन्नी वक्फ बोर्ड कार्यालय से पहले ही पुलिस ने कई लेयर की बैरिकेडिंग लगा रखी थी। प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना व प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं की आगे जाने को लेकर तीखी नोकझोक हुई। आगे जाने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की पुलिस से काफी देर तक धक्कामुक्की हुई।

विज्ञापन
Trending Videos

Permission denied in Lucknow yet Congress proceeds with Constitution Protection March
संविधान रक्षा मार्च के दौरान कांग्रेसियों की पुलिस से धक्कामुक्की - फोटो : अमर उजाला
कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़े तो पुलिस के जवानों ने उन्हें धक्का देकर नीचे कर दिया। इससे नाराज वरिष्ठ नेता वहीं पर धरने पर बैठ गए। काफी देर तक पुलिस से कार्यकर्ताओं की जोर आजमाइश चली। इसके बाद पुलिस ने वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। उन्हें बस से ईको गार्डेन भेज दिया। वहां भी नेताओं ने धना दिया और कहा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की आवाज़ को गिरफ्तारियों से दबाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन

Permission denied in Lucknow yet Congress proceeds with Constitution Protection March
बैरियर पर चढ़कर निकलने का प्रयास करते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए मार्च निकालना किस कानून के तहत अपराध है? क्या अब उत्तर प्रदेश में संविधान का नाम लेना भी गुनाह हो गया है? प्रदर्शन में उप्र के सहप्रभारी अब्दुल हन्नान, कुनाल चैाधरी, वरूण चैाधरी, संजीव आर्य, जगदीश चंद्र जांगीड़, प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस पारस शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष अयान खान, डॉ. राजकुमार मौर्य, राघवेंद्र चौबे, एआईसीसी सचिव, द्विजेन्द्र त्रिपाठी, वीरेन्द्र मदान आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed