फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Payments for construction works will not be made without GPS photos

Lucknow News: जीपीएस फोटो के बिना नहीं होगा निर्माण कार्यों का भुगतान

Tue, 11 Aug 2026 02:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Payments for construction works will not be made without GPS photos
लखनऊ। नगर निगम ने निर्माण और विकास कार्यों में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए भुगतान प्रक्रिया में बदलाव किया है। सोमवार को जारी आदेश के अनुसार अब किसी भी कार्य का भुगतान स्थलीय निरीक्षण और जीपीएस फोटो के बिना नहीं होगा। पांच लाख रुपये तक और इससे अधिक लागत वाले कार्यों के लिए अलग-अलग निरीक्षण व्यवस्था तय की गई है।
विज्ञापन

पांच लाख रुपये तक के कार्यों का संयुक्त निरीक्षण अवर अभियंता और सहायक अभियंता करेंगे। निरीक्षण के बाद जीपीएस फोटो पत्रावली में लगाना अनिवार्य होगा। इसके बाद ही भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। पांच लाख रुपये से अधिक के कार्यों में अवर अभियंता, सहायक अभियंता और अधिशासी अभियंता संयुक्त रूप से निरीक्षण करेंगे। इन मामलों में भी जीपीएस फोटो के बिना फाइल आगे नहीं बढ़ेगी।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता पांच लाख रुपये तक के कार्यों का समय-समय पर औचक निरीक्षण भी करेंगे। कार्य शुरू होने से पहले अतिरिक्त काम जोड़ने के लिए नगर आयुक्त या अपर नगर आयुक्त से प्रशासनिक अनुमति लेना जरूरी होगा। बजट लिपिक जीपीएस फोटो लगी पत्रावली मिलने के बाद ही बजट शीट पर अंतिम मुहर लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अभियंता महेश वर्मा ने सभी जोन के अभियंताओं और बजट लिपिकों को आदेश का तत्काल पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पहले 11 फरवरी 2025 के आदेशों में तीन स्तरों पर निरीक्षण की व्यवस्था थी। उस समय चार लाख रुपये और 7.50 लाख रुपये की सीमाएं निर्धारित थीं। व्यावहारिक कठिनाइयों को देखते हुए अब इसे सरल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed