{"_id":"5a363a824f1c1bbd208b7154","slug":"patient-died-due-to-carelessness-of-doctor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर के बेटे ने लगा दिया महिला को इंजेक्शन, कुछ ही देर में मरीज ने तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉक्टर के बेटे ने लगा दिया महिला को इंजेक्शन, कुछ ही देर में मरीज ने तोड़ा दम
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनेक्सी के पास स्थित हांडा अस्पताल में इंजेक्शन लगाने के बाद शनिवार सुबह महिला मरीज की मौत हो गई। नाराज परिवारीजनों ने अस्पताल संचालक के बेटे पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन
परिवारीजनों का आरोप है कि अस्पताल संचालक का बेटा डॉक्टर नहीं है फिर भी उसने इलाज किया और इंजेक्शन लगा दिया, जिससे मरीज की जान चल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने परिवारीजनों को कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
उन्नाव की रहने वाली मरीज द्रोपदी शुक्ला को शुक्रवार रात पैरालिसिस का अटैक पड़ा था। तीमारदार उसे लेकर हांडा अस्पताल आए थे। आरोप है कि अस्पताल संचालक डॉ. मुकेश हांडा ने खुद इलाज न करके अपने बेटे समर से मरीज का इलाज कराया, जो डॉक्टर नहीं है। वह मैनेजमेंट का काम देखता है।
विज्ञापन
परिवारीजनों का कहना है कि गलत इंजेक्शन लगते ही मरीज की हालत गंभीर हो गई। हालत बिगड़ती देख डॉक्टर उसे दूसरे अस्पताल ठेलने की तैयारी में थे, मगर परिवारीजनों ने ले जाने से मना कर दिया। शनिवार सुबह मरीज की मौत हो गई।
परिवारीजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने नीरज की तहरीर पर अस्पताल संचालक मुकेश हांडा के बेटे समर समेत अन्य डॉक्टरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
मेरे बेटे पर लो आरोप गलत
अस्पताल संचालक डॉ. मुकेश हांडा का कहना है कि मेरे बेटे पर लगाए गए आरोप गलत हैं। जब मरीज के परिवारीजन मरीज को लेकर अस्पताल पहुंचे थे तो उसकी हालत गंभीर थी। उन्हें दूसरी जगह भेजने को कहा गया, लेकिन वे इसी अस्पताल में उपचार कराने को कह रहे थे।
वहीं, हुसैनगंज इंस्पेक्टर राज कुमार सिंह ने कहा कि मरीज की मौत पर परिवारीजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, हुसैनगंज इंस्पेक्टर राज कुमार सिंह ने कहा कि मरीज की मौत पर परिवारीजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।