फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Passengers clashed in the Intercity train coming from Varanasi to Lucknow

Lucknow News: वाराणसी से लखनऊ आ रही इंटरसिटी में भिड़े यात्री

Thu, 25 Dec 2025 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 25 Dec 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Passengers clashed in the Intercity train coming from Varanasi to Lucknow
लखनऊ। वाराणसी से लखनऊ आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस में बुधवार को यात्रियों में मारपीट हो गई। यात्रियों के बीच बोगी में चढ़ने को लेकर विवाद हुआ था। मारपीट होने पर महिला यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मारपीट का वीडियो यात्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को बनारस इंटरसिटी लखनऊ आ रही थी। ट्रेन की सेकंड सिटिंग क्लास में पहले से ही काफी भीड़ थी। आरक्षित बोगी में अनारक्षित टिकट लेकर सफर करने वाले यात्रियों ने कब्जा कर लिया था। ट्रेन जब अमेठी पहुंची तो स्टेशन पर भीड़ चढ़ने लगी। इसे लेकर पहले से ही बोगी में सवार यात्रियों से विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। गेट के पास कुछ महिलाएं भी सफर कर रही थीं। मारपीट, गाली-गलौज देख महिलाएं रोने लगीं।
विज्ञापन

शिकायत पर रायबरेली में आरपीएफ ने बोगी की जांच की। हालांकि किसी के खिलाफ भी मामला दर्ज नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed