फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Out of 18 thousand affidavits, only 14 were answered... Akhilesh Yadav targeted BJP and Election Commission

UP: 18 हजार में से केवल 14 शपथपत्रों का ही मिला जवाब... अखिलेश यादव ने भाजपा व चुनाव आयोग पर साधा निशाना

Thu, 21 Aug 2025 10:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 21 Aug 2025 10:21 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे सिर्फ 14 शपथ पत्रों का जवाब दिया गया है। इसे लेकर उन्होंने भाजपा व चुनाव आयोग पर निशाना साधा है।

विज्ञापन
Out of 18 thousand affidavits, only 14 were answered... Akhilesh Yadav targeted BJP and Election Commission
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि चुनाव आयोग से लेकर जिलाधिकारी तक और सीओ से लेकर लेखपाल तक सब जुगाड़ करने के बाद भी भाजपा, चुनाव आयोग, जिलाधिकारी की तिकड़ी अभी तक हमारे द्वारा दिए गए 18 हजार एफिडेविट में से सिर्फ 14 शपथपत्रों के बारे में ही सफाई दे पाई है।

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि न चलेगी हकमारी, न मतमारी। इस बार पीडीए सरकार हमारी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पीडीए समाज का वोट कटवाकर या कुछ समय के लिए हटवाकर वोट का हक छीना। स्वास्थ्य सेवाओं पर हमला बोलते हुए कहा कि मरीजों को इलाज नहीं मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग में बदइंतजामी और भारी भ्रष्टाचार है, जिसके कारण लोगों की जान भी चली जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पुलिस में भर्ती होने के लिए 8.50 लाख युवाओं ने कराया वन टाइम रजिस्ट्रेशन, दिख रहा जबरदस्त उत्साह
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  यूपी में अगले चार दिन भारी बारिश के आसार, 47 जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका


उन्होंने कहा कि लखनऊ समेत प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों में बेड और जरूरी सुविधाओं की बहुत कमी है। भाजपा सरकार ने नौ साल में सब बर्बाद कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्री सिर्फ बयानबाजी तक सीमित है। विभागीय समस्याओं और अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों की जरूरतों के प्रति उदासीन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed