{"_id":"68a724c200106f443f03cd59","slug":"up-heavy-rain-expected-in-up-for-the-next-four-days-possibility-of-lightning-with-thunder-in-47-districts-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Weather : आज से चार दिन हल्की से भारी बारिश के आसार, 47 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather : आज से चार दिन हल्की से भारी बारिश के आसार, 47 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका
Fri, 22 Aug 2025 12:33 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:33 AM IST
सार
यूपी में अगले चार दिनों में भारी बारिश के आसार हैं। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने गरज चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार से बादलों की सक्रियता बढ़ी है। बंगाल की खाड़ी में बने एक नए वेदर सिस्टम के असर से उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में 22 से 25 अगस्त के बीच कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश के संकेत हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार के लिए मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के दक्षिणी, पूर्वी और तराई के 38 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 47 जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने नये वेदर सिस्टम के असर से यूपी के ज्यादातर इलाकों में 22 अगस्त से अगले चार दिन अच्छी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - हाईकोर्ट में सरकार का पक्ष: 50 से कम बच्चों वाले स्कूलों का नहीं होगा विलय, एक किमी से दूर नहीं होंगें स्कूल
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 'वोट चोरी करके जीते पीएम मोदी...' अजय राय बोले- कौशल राज शर्मा ने कराई वोट चोरी; इनाम में मिली दिल्ली
यहां भारी बारिश का येलो अलर्ट
गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, आगरा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाके।