{"_id":"68a743a96b46ff82c9044697","slug":"up-8-50-lakh-youth-did-one-time-registration-for-police-recruitment-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पुलिस में भर्ती होने के लिए 8.50 लाख युवाओं ने कराया वन टाइम रजिस्ट्रेशन, दिख रहा जबरदस्त उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पुलिस में भर्ती होने के लिए 8.50 लाख युवाओं ने कराया वन टाइम रजिस्ट्रेशन, दिख रहा जबरदस्त उत्साह
Thu, 21 Aug 2025 09:34 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 21 Aug 2025 09:34 PM IST
सार
पुलिस भर्ती के लिए अब तक साढ़े आठ लाख युवा वन टाइम रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। वहीं, दरोगा और समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए अब तक 75 हजार से अधिक आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पुलिस में भर्ती होने के लिए युवा खासा उत्साह दिखा रहे हैं। भर्ती बोर्ड की ओर से शुरू की गई वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के तहत अब तक 8.50 लाख युवा पंजीकरण करा चुके हैं। वहीं दरोगा और समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए भी 75 हजार से अधिक आवेदन आ चुके हैं।
अधिकारियों के मुताबिक दरोगा भर्ती के लिए 20 लाख से अधिक आवेदन आने की संभावना है। अभी भर्ती बोर्ड को सिपाही के करीब 20 हजार पदों पर भर्ती की प्रकिया शुरू करनी है।
ये भी पढ़ें - यूपी में अगले चार दिन भारी बारिश के आसार, 47 जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राजस्व विभाग पुश्तैनी जमीन का उपलब्ध कराएगा नक्शा, जारी किया गया आदेश
भर्ती बोर्ड ने बीती 31 जुलाई को पुलिस के सभी विज्ञापित होने वाले पदों पर भर्ती के आवेदन के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू की थी। इससे अभ्यर्थियों को अलग-अलग भर्ती के लिए आवेदन करने के दौरान अपना व्यक्तिगत विवरण दोबारा नहीं भरने की सहूलियत मिलेगी।
बोर्ड ने आवेदन की प्रक्रिया को सुविधाजनक, सरल, पारदर्शी व सुगम बनाने की दृष्टि से इसे शुरू किया है, जिसके लिए कोई शुल्क भी नहीं दिया जाना है। वहीं दूसरी ओर 12 अगस्त से 4543 दरोगा और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन भी आमंत्रित किए हैं।