फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Old man and woman living in live in strangulation, five arrested

57 लाख की जमीन के विवाद में पिता और लिव इन में रह रही महिला की हत्या, तीन बेटे व दो पोते गिरफ्तार

Tue, 22 Dec 2020 11:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 22 Dec 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
Old man and woman living in live in strangulation, five arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मड़ियांव के केशवनगर स्थित सेमरा गौढ़ी में सोमवार देर रात संपत्ति के विवाद में रामदयाल (70) व उनके साथ 25 साल से लिव इन में रहने वाली शांति देवी (60) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। रामदयाल के तीन बेटों व दो पोतों पर इस हत्या का आरोप है।

विज्ञापन


वारदात के करीब चार घंटे बाद पुलिस को सूचना दी गई। वहीं शांति के बेटे संजय मौर्या की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की गई। सभी आरोपियों को पुलिस ने चंद घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव विपिन कुमार सिंह के मुताबिक, रामदयाल अपनी पत्नी से अलग हो चुके थे। इसके बाद करीब 25 साल से वह शांति देवी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। पहली पत्नी से रामदयाल के पांच बेटे हैं। राम दयाल के पास इटौंजा में सड़क किनारे दो बीघा कीमती जमीन थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि राम दयाल, शांति देवी के कहने पर उस जमीन को थोड़ी-थोड़ी करके बेच रहे थे। इस बात को लेकर बेटों से उनका विवाद चल रहा था। बेटे जमीन बेचने का विरोध कर रहे थे। रामदयाल के पांचों बेटे उनसे अलग रह रहे थे। उनकी बातों को रामदयाल लगातार दरकिनार कर रहा था। यह बात सभी बेटों को नागवार गुजरी। इसे को लेकर कई बार झगड़ा भी हो चुका था। सोमवार रात दोनों बुजुर्गों की हत्या कर दी गई।

अलीगंज के कारोबारी से कर लिया था 57 लाख में सौदा

दोनों बुजुर्गों की हत्या की सूचना पर पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर भी मौके पर पहुंचे। पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, रामदयाल की अर्जुनपुर इटौंजा में दो बीघा जमीन है। इसी जमीन में 6.5 बिस्वा का सौदा अलीगंज के कारोबारी सुमित त्रिवेदी से कर लिया था जिसकी कीमत 57 लाख रुपये तय हुई थी। इस जमीन का अग्रिम भुगतान भी सुमित ने कर दिया था।

यह रकम दो किस्तों में राम दयाल के खाते में 11.5 लाख और शांति के बेटे मोनू के खाते में 4 लाख रुपये जमा कराई जा चुकी थी। इसकी जानकारी होने पर राम दयाल के बेटों ने विरोध किया जिस पर रामदयाल ने उन्हें भगा दिया।

इसी बात को लेकर सोमवार देर रात को तीन बेटे राम मिलन, प्रवीण उर्फ पांडेय, संतोष कुमार और दो पोते अवनीश कुमार व राहुल सेमरागौढ़ी पहुंचे। वहां रात करीब 10 बजे विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद इतना बढ़ गया कि पांचों ने मिलकर राम दयाल और शांति का गला शॉल से घोंट दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। इसके बाद वे वहां से भाग निकले। शांति के बेटे संजय को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने रात करीब एक बजे पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की।

दो घंटे के अंदर दबोचे गए आरोपी

डीसीपी उत्तरी रईस अख्तर के मुताबिक, वारदात की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को पांचों आरोपियों के बारे मे जानकारी मिली। पुलिस ने दबिश देकर पांचों आरोपियों को मड़ियांव इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जब जमीन बेचने और रकम के बारे में बातचीत की गई तो राम दयाल के बोलने से पहले ही शांति ने धमकी देनी शुरू कर दी।

शांति ने कहा कि तुम लोगों को जमीन तो दूर की बात है, एक फूटी कौड़ी भी नहीं मिलेगी। इसी बात पर गुस्सा आ गया। विरोध किया तो मारपीट पर उतारू हो गई। इस पर गुस्से में शॉल से दोनों का गला घोंट दिया। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ कर उन्हें जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed