फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Obscene comments made against BJP regional vice-president on social media

Lucknow News: सोशल मीडिया पर भाजपा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पर अभद्र टिप्पणी

Fri, 10 Jul 2026 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Obscene comments made against BJP regional vice-president on social media
लखनऊ। भाजपा अवध प्रांत की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंदिरा नगर निवासी डॉ. श्वेता सिंह ने फेसबुक अकाउंट यूजर पर उनकी फोटो पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर हजरतगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने बताया कि पांच जून को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राजधानी में आए थे। कार्यक्रम में उनकी नितिन नवीन से भेंट हुई थी। इसकी फोटो उन्होंने फेसबुक अकाउंट में पोस्ट की थी। आरोप है कि प्रभास यादव नाम के फेसबुक यूजर ने उनकी फोटो पर अभद्र टिप्पणी की। उन्होंने प्रभास की फेसबुक प्रोफाइल खंगाली तो पता चला कि वह लखनऊ का रहने वाला है। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि साइबर सेल तफ्तीश कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed