फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now map pass will be online in lda

एलडीए में अब ऑनलाइन ही पास होगा नक्शा, होने वाली बोर्ड बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव

Wed, 10 Jul 2019 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Now map pass will be online in lda
एलडीए में अब ऑनलाइन ही पास होगा नक्शा, होने वाली बोर्ड बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव
विज्ञापन

एलडीए अब ऑनलाइन ही सभी नक्शे पास करेगा। एकल आवासीय और छोटे ले-आउट के बाद अब बड़े ले-आउट और व्यावसायिक उपयोग के नक्शे भी ऑनलाइन ही लिए जाएंगे।
नई व्यवस्था लागू करने के लिए प्राधिकरण इसका प्रस्ताव अपनी इसी महीने प्रस्तावित बोर्ड बैठक में रहेगा। इसकी तारीख तय करने के लिए एलडीए ने मंडलायुक्त और प्राधिकरण के चेयरमैन अनिल गर्ग को पत्र भी भेज दिया है।
लखनऊ विकास प्राधिकरण के मुख्य नगर नियोजक नितिन मित्तल ने बताया कि अभी पायलट प्रोजेक्ट के रूप में ऑनलाइन नक्शा पास कराए जा रहे थे। इस प्रयोग के बाद अब सभी नक्शों को ऑनलाइन ही पास करने की व्यवस्था लागू होनी है। इसके लिए जरूरी तैयारी हो गई है।
विज्ञापन

यह होगा लाभ
ऑनलाइन व्यवस्था में समयबद्ध तरीके से नक्शों के आवेदनों को निस्तारित किया जाएगा। इस प्रक्रिया में आवेदकों को रीयल-टाइम निगरानी करने का मौका भी मिलेगा। घर बैठे आवेदन करने से लेकर स्वीकृत नक्शा डाउनलोड करने का विकल्प दिया जाएगा। सभी नक्शों के ऊपर एक क्यू-आर कोड होगा। इसे स्कैन करके नक्शे की वैधता की भी हो सकेगी जांच।
विज्ञापन
विज्ञापन

तैयार हो गया है सॉफ्टवेयर
अब नक्शे के लिए आवेदन करने और इसे स्वीक ृत या निरस्त करने का काम एक केंद्रीयकृत व्यवस्था के माध्यम से होगा। इसके लिए उद्योग बंधु कार्यालय में पूरा सिस्टम लगाया जा रहा है। अभी तक आगरा में ऑनलाइन आवेदनों के निस्तारण के लिए सिस्टम बनाया गया है। अब यह काम लखनऊ से ही होने लगेगा। नया सॉफ्टवेयर तैयार हो गया है। इससे अब प्राधिकरण को लिंक किया जाना है।
...तो कम हो जाएगी एलडीए की दखल
नए सॉफ्टवेयर में नक्शे पास करने की व्यवस्था निजी एजेंसी की निगरानी में काम करेगी। इसमें सॉफ्टवेयर के जरिये ही नक्शों के पास और निरस्त करने का काम होगा। ऐसे में अब संभावना है कि एलडीए के इंजीनियरों की नक्शे पास या निरस्त करने में दखल कम हो जाएगी।
ऑनलाइन में भी धीमा हो रहा काम
एलडीए में अभी कुछ नक्शे ऑनलाइन ही पास हो रहे हैं। अब तक 3370 नक्शे ऑनलाइन जमा हुए। इनमें से 1976 को स्वीकृत और 1091 को निरस्त कर दिया गया। 303 नक्शों पर प्रक्रिया चालू है। नक्शे निस्तारित करने में प्रति आवेदन 628.5 घंटे का समय लग रहा है। ऑनलाइन में भी इतना समय लगना पूरे सिस्टम पर सवाल उठाता है। इसको तेज करने की जरूरत होगी।

दावा : दो दिन में नक्शा हो जाएगा स्वीकृत
एलडीए के अधिकारियों का दावा है कि ऑनलाइन सिस्टम लागू होने के बाद दो दिन में ही नक्शा स्वीकृत हो जाएगा। आवेदक की ओर से सभी अनापत्ति अपलोड कर देने के बाद नक्शा स्वीकृत कर दिया जाएगा। एलडीए की अपनी कॉलोनियों या ले-आउट स्वीकृत वाली कॉलोनियों में भी निर्माण के लिए नक्शे लो-रिस्क कैटेगरी में रहेंगे। ऐसे में यहां नक्शे बिना देरी के पास कर दिए जाएंगे। सिस्टम में ही फीस के आकलन और भुगतान की सुविधा भी आवेदक को दी जाएगी। इससे उसे एलडीए, दूसरे कार्यालय या बैंक के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed