फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now cheaper medicines available Jan Aushadhi Kendras relief patients

Lucknow News: जन औषधि केंद्रों में दवाएं हुईं और सस्ती, बीपी-शुगर... मस्तिष्क से जुड़ी दवाइयों के दाम भी घटे

Tue, 17 Jun 2025 03:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 17 Jun 2025 03:49 PM IST
सार

लखनऊ के सरकारी अस्पतालों में संचालित जन औषधि केंद्रों पर अब कई जेनेरिक दवाएं 10-15 फीसदी तक सस्ती मिल रही हैं। पेटेंट हटने के बाद बीपी, शुगर और न्यूरो की दवाइयों के दामों में भी गिरावट हुई है।

विज्ञापन
Now cheaper medicines available Jan Aushadhi Kendras relief patients
जन औषधि केंद्र (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

सरकारी अस्पतालों में खुले जन औषधि केंद्रों पर अब पहले से भी सस्ती दर पर दवाएं मिल रही हैं। कई जेनेरिक दवाओं के दाम कम हुए हैं, जो पहले महंगी हुआ करती थीं। इनमें बीपी-शुगर व मस्तिष्क से जुड़ी कई दवाएं हैं। केंद्र प्रभारियों का कहना है कि दवाओं की नई खेप आने बाद दाम कम हुए हैं। इसका फायदा मरीजों को मिल रहा है।

विज्ञापन


शहर के 11 सरकारी अस्पतालों में जन औषधि केंद्र का संचालन हो रहा है। नए टेंडर के बाद कंपनी ने लाइसेंस नहीं लिया था। पुराने लाइसेंस पर सभी केंद्र खुल गए थे। ड्रग विभाग ने आपत्ति लगाते हुए सभी केंद्र फरवरी में बंद करवा दिए थे। ऐसे में अस्पतालों की ओपीडी में आने वाले मरीज बिना दवा लिए लौट रहे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP News: नशीली दवाओं के कारोबारी के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी, टीम खंगाल रही दस्तावेज
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च के आखिरी हफ्ते में अस्पतालों को ड्रग लाइसेंस मिला था, जिसके बाद सभी केंद्र खुले।अस्पतालों में खुले जन औषधि केंद्र में अब तीन से अधिक दवाएं हैं। जन औषधि केंद्र के प्रभारियों का कहना है बीपी-शुगर व मस्तिष्क रोग से जुड़ी कई दवाओं के दामों में भी कमी आई है। पहले से 10 - 15 फीसदी सस्ती दर पर दवाएं मरीजों को मिल रही हैं।

पेटेंट हटने बाद सस्ती हुईं दवाएं

जन औषधि केंद्र के प्रभारी ने बताया कई जेनेरिक दवाएं पेटेंट होती हैं। जब इन दवाओं से पेटेंट हटता है तो दवाएं सस्ती हो जाती हैं। पेटेंट दवाओं पर कमीशन 80 से 90 फीसदी होता है। पेटेंट हटने बाद ये दवाएं आधे से कम दाम पर आ जाती हैं।

ये भी पढ़े- UP Weather Update: प्रदेश में आज से प्री मानसून बारिश, कल से भारी बरसात की संभावना; इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

दस फीसदी तक नई दवाओं के कम हुए दाम, इनमें बीपी-शुगर व मस्तिष्क रोग की कई औषधियां

दवा के नाम पहले अब
विल्डाग्लिक्टिन 50 एमजी 50 35
लीनाग्लिपटिन 5 एमजी 45 38
टेनेलीग्लिप्टिन 20 एमजी 50 20
सिटाग्लिप्टिन फोसफेट 100 एमजी 100 80
सकुबिट्रील एंड वलसारटन 50 एमजी 220 72
सकुबिट्रील एंड वलसारटन 100 एमजी 400 140
टोलपेरीसोन 150 एमजी 30 15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed